स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निकाली रैली 
News

स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निकाली रैली

नगर पालिका परिषद दतिया के प्रचार वहान द्वारा भी लोगों को भी जागरूक किया

Vaibhav Khare

दतिया।स्वच्छता अभियान के तहत् नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं सुपर क्लीन संड़े 3 में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार शाम को सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें अधिकारी एवं कर्मचारियों ने हाथों में स्वच्छता पर लिखे नारों की तख्तियां सुपर क्लीन संडे हाथ में लेकर चल रहे थे। नारों के माध्यम से आमजन को स्वच्छता के महत्व को बताते हुए कहा कि 27 फरवरी को सुपर क्लीन संड़े में अपनी भागीदारी देकर अपने घर के आस-पास साफ-सफाई कर अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। जागरूकता रैली के आगे नगर पालिका परिषद दतिया के प्रचार वहान द्वारा भी लोगों को भी जागरूक किया जा रहा था।रैली में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश भार्गव, एसडीएम ऋषि कुमार सिंघई सहित जिला अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे।कलेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता रैलीपीताम्बरा मंदिर राजगढ़ चौराहा से शुरू होकर तिगैलिया, टाऊनहॉल, पटवा तिराहा, सुपर मार्केट एवं किला चौक तक पहुंची। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से आग्रह करते हुए कहा कि अपनी दुकानों के सामने साफ-सफाई रखें किसी भी प्रकार के कचरा होने पर अलग-अलग डस्टबिन भी रखें। दुकानों के बाहर कचरा पाए जाने एवं डस्टबिन न होने पर नगर पालिका के दल द्वारा अर्थदण्ड़ की कार्यवाही की गई।

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप

द सीईओ मैगज़ीन ने पूरे किए 11 वर्ष, बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 के पहले संस्करण की घोषणा

बिजनेस लीडर्स को एक मंच पर लाएगा द सीईओ मैगज़ीन बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026

महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय को यूपी कैबिनेट की मंजूरी

युवराज पराशर की ‘गुड़हल’ अब प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध