News

इंश्योरेंस नंबर की जरूरत नहीं, अब मोबाइल नंबर से ही हो जायेगा पूरा काम

Manthan

इंश्योरेंस नंबर की जरूरत नहीं, अब मोबाइल नंबर से ही हो जायेगा पूरा काम

Ashish Urmaliya | The CEO Magazine

अनिश्चितताओं से भरे इस जीवन में हर एक इंसान अपना और अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करना चाहता है। इसका सबसे उचित जरिया है बीमा पालिसी इसलिए आये दिन लोग विभिन्न तरह की बीमा पॉलिसी खरीदते हैं। हो सकता है आपने भी कोई न कोई बीमा पॉलिसी खरीद रखी हो।

रोजमर्रा की व्यस्तता के चलते हम अपनी बीमा पॉलिसी से जुड़े दस्तावेजों पर ध्यान नहीं दे पाते और कई बार क़िस्त जमा करना भी भूल जाते हैं। इन्हीं सब समस्याओं को मद्देनज़र रखते हुए बीमा कंपनियों ने डिजिटलाइजेशन को अपना हथियार बनाने का फैसला लिया है. इससे ग्राहक और कंपनी दोनों को काफी सहूलियत मिलेगी।

अब सभी इंश्योरेंस कंपनियां आपके पॉलिसी दस्तावेज से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी आपको कॉल या व्हाट्सएप के जरिये दे सकती हैं। हालांकि मौजूदा समय में भी हजारों पॉलिसी धारक कई बड़ी कंपनियों के द्वारा दी जा रही इस सुविधा का फायदा उठा रहे हैं। हालही में बीमा कंपनियों ने बीमा विनियामक विकास प्राधिकरण (आईआरडीए) से मांग की है कि सभी कंपनियों के लिए ग्राहक का मोबाइल नंबर रजिस्टर करना अनिवार्य किया जाए।

ये होंगे फायदे-

  • अगर सामान्य बीमा में पॉलिसी धारक का मोबाइल नंबर अनिवार्य किया जाता है तो बीमा कंपनी के साथ पॉलिसी होल्डर को काफी फायदा होगा। इसके जरिये पॉलिसी होल्डर अपनी कंपनी से सीधा जुड़ पाएगा और पॉलिसी दस्तावेज से लेकर अदायगी तक की सभी प्रक्रियाओं से जुड़ी जानकारी अपने मोबाइल नंबर पर आसानी से प्राप्त कर पायेगा। बीमा कंपनी व्हाट्सएप के जरिये भी आपसे जुड़ पायेगी और इंश्योरेंस से सम्बंधित सभी दस्तावेज आपको भेज पायेगी।
  • मोबाइल नंबर के जरिये पॉलिसी धारक की पुष्टि कर पाना आसान हो जाता है और सही मोबाइल नंबर से क्लेम सेटलमेंट की प्रकिया भी आसान हो जाती है। सभी कंपनियां अपने ग्राहकों तक आसानी से पहुँच पाएंगी। हालांकि आज भी कई ऐसी बीमा कंपनियां हैं जो पॉलिसी डॉक्यूमेंट और क्लेम प्रकिया को मोबाइल ऐप के जरिए ही पूरा करती हैं।

जिस तरह बैंक अकाउंट और म्युचुअल फंड में मोबाइल नंबर को अनिवार्य कर दिया गया है। उसी तरह अगर आईआरडीए भी बीमा कंपनियों की इस मांग को पूरा करता है तो आपका मोबाइल नंबर लगभग आपका बीमा नंबर बन जाएगा और बीमा पालिसी से जुडी सभी प्रक्रियाएं आसान हो जाएँगी।

G7 Summit 2026: ट्रंप से मुलाकात, बड़े ट्रेड डील्स और ग्लोबल साउथ की आवाज़... एवि‍यां में भारत ने क्या हासिल किया?

आर्या महाराज — मौलिक शिव-शक्ति भजन “श्री ॐ जपो”, स्पंदन का पहला स्वर — शिव और शक्ति का आह्वान

मूवी के टीज़र के साथ रिलीज़ होगा राज सिध का बहुप्रतीक्षित गाना “आधा पागल”, फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया