मास्टर ट्रेनर्स निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण अंग है - कमलेश भार्गव 
News

मास्टर ट्रेनर्स निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण अंग है - कमलेश भार्गव

त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन कार्य हेतु नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

Vaibhav Khare

मास्टर ट्रेनर्स निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण अंग है - कमलेश भार्गव

दतिया। त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन कार्य संपादित कराये जाने हेतु नियुक्त किए जाने वाले मतदान दल के सदस्यों को मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण देने हेतु मंगलवार को जिला मुख्यालय पर न्यू कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश भार्गव सहितअधिकरियों द्वारा मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स को मतदान प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराते हुए निर्वाचन प्रक्रिया के साथ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश भार्गव ने मास्टर ट्रेनर्स को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया का मास्टर ट्रेनर्स एक महत्वपूर्ण अंग है। मास्टर ट्रेनर्स उन्हें आज जो प्रशिक्षण में निर्वाचन संबंधी जानकारी दी जा रही है उसे पूरी गंभीरता के साथ प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संकोच न करें। बल्कि उसे निसंकोच होकर प्रशिक्षण में बताए जिससे मास्टर ट्रेनर्स के रूप में मतदान दल के सदस्यों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षण दे सकें। उन्होंने कहा कि मास्टर ट्रेनर्स, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी के दायित्व एवं कर्तव्यों का भी भलीभांति अध्ययन कर ले। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के दोरान लीफलेट का प्रयोग पहली बार किया जायेगा। प्रशिक्षण में बताया गया कि पीठासीन अधिकारी चैक लिस्ट के अनुसार प्रारूपों (फार्मेट) को संधारित करेंगे। इस दौरान बताया गया कि आयोग द्वारा मतदान के दौरान मतदाता के चैलेंज करने पर दो रूपये की चैलेंज राशि के स्थान पर पांच रूपये की चैलेंज राशि जमा कराई जायेगी।प्रशिक्षण में बताया गया कि पंचायत निर्वाचन के दौरान एक मतदाता जिले में 28 जनवरी को चार पदों के लिए मतदान करेगा। जिसमें जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सदस्य के लिए ईव्हीएम के माध्यम से जबकि सरपंच एवं पंच पद के लिए वैलिट पेपर के माध्यम से मतपेटी में अपना मतदान कर सकेगा

महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ने 42वें वार्षिक सम्मान समारोह में विशिष्ट व्यक्तियों और युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया

भारत के अटॉर्नी जनरल ने समय पर न्याय सुनिश्चित करने पर आयोजित सेमिनार में प्ली बार्गेनिंग के लिए नए ढांचे की मांग की

गर्मागर्म माहौल के बीच कल्कि सेना के कमांडो की अचूक सुरक्षा में हुई शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्मयुद्ध यात्रा

समाज सेवा के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने वाली अपनी कोशिशों के लिए सीए अभय भुतडा को फिलांथ्रोपिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड 2026 मिला

यदि भारत ने विश्व पर इंग्लैंड की तरह साम्राज्य स्थापित किया होता! (भाग 6) ठाकुर दलीप सिंघ जी