नगरीय निकायों में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को अदेय प्रमाण-पत्र प्राप्त करने हेतु सुविधा केन्द्र स्थापित  
News

नगरीय निकायों में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को अदेय प्रमाण-पत्र प्राप्त करने हेतु सुविधा केन्द्र स्थापित

11 जून से पार्षद पद हेतु नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति का कार्य शुरू हो गया है

Vaibhav Khare

दतिया , / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने उपमहाप्रबंधक म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं. लिमिटेड दतिया एवं सेवढ़ा और परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया है कि नगर पालिका निर्वाचन 2022 के तहत् 11 जून से पार्षद पद हेतु नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति का कार्य शुरू हो गया है।

नगर पालिका निर्वाचन 2022 के तहत् निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करते समय उन्हें विद्युत मंडल एवं नगरीय निकाय के समस्त शोध्यकरों के अदेय प्रमाण-पत्र की आवश्यकता होगी। अतः आयोग के निर्देशानुसार नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति स्थल एवं रिटर्निग ऑफीसर स्थल पर सुविधा केन्द्र स्थापित करना सुनिश्चित करें जिससे चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को तत्काल अदेय प्रमाणपत्र प्राप्त हो सके।

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप

द सीईओ मैगज़ीन ने पूरे किए 11 वर्ष, बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 के पहले संस्करण की घोषणा

बिजनेस लीडर्स को एक मंच पर लाएगा द सीईओ मैगज़ीन बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026

महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय को यूपी कैबिनेट की मंजूरी