अज्ञात कारणों के चलते 50 साल की वृद्धा ने फांसी के फंदे पर झूली, 
News

अज्ञात कारणों के चलते 50 साल की वृद्धा ने फांसी के फंदे पर झूली,

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को फंदे से उतारा

Vaibhav Khare

दतिया।दतिया में अज्ञात कारणों के चलते एक बुजुर्ग महिला ने घर के कमरे में लगे पंखे के कुंडे से रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। इसकी सूचना परिजनों ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सिरोल गांव निवासी कल्याण सिंह यादव की 50 वर्षीय पत्नी कृष्णा देवी ने अज्ञात कारणों के चलते शुक्रवार की देर रात घर के कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली।

जिससे उसकी मौके पर ही मोत हो गई। घटना पता तब लगा जब सुबह परिजनों ने कमरे के गेट ना खुलने पर झांक कर देखा तो चीखने चिल्लाने लगे। जिससे आस पड़ोस के लोग आ गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस ने बताया कि, घटना का कारण अभी अज्ञात है मटका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

G7 Summit 2026: ट्रंप से मुलाकात, बड़े ट्रेड डील्स और ग्लोबल साउथ की आवाज़... एवि‍यां में भारत ने क्या हासिल किया?

आर्या महाराज — मौलिक शिव-शक्ति भजन “श्री ॐ जपो”, स्पंदन का पहला स्वर — शिव और शक्ति का आह्वान

मूवी के टीज़र के साथ रिलीज़ होगा राज सिध का बहुप्रतीक्षित गाना “आधा पागल”, फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया