दो पक्षों में विवाद,पैसों के लेनदेन विवाद के बाद फायरिंग 
News

दो पक्षों में विवाद,पैसों के लेनदेन विवाद के बाद फायरिंग

एक युवक घायल, पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज किया मामला

Vaibhav Khare

दतिया। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन के विवाद में बुधवार देर शाम 2 पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट और फायरिंग भी हो गई। जिसमें एक युवक को गोली लग गई। घटना इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जिगनिया का है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

लक्ष्मणपुरा निवासी आशीष और रजत यादव बुधवार को ग्राम जिगनिया गए थे। दोनों चचेरे भाई है और उन्होंने जिगनिया निवासी शिवम जाटव की धान की फसल की मशीन से कटाई की थी। मशीन से कटाई करने के बाद शिवम ने पैसे नहीं दिए थे। धान की कटाई कराए हुए, करीब 6 माह बीत गए हैं। बुधवार को वह पैसे मांगने गए तो विवाद हो गया। आशीष यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी परशुराम जाटव, छोटू जाटव, शिवम जाटव और राकेश जाटव निवासी जिगनिया ने उसके साथ मारपीट की और हवाई फायर किए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।

वहीं, इस घटना के बाद यादव पक्ष के लोगों ने जाटव पक्ष से मारपीट की। जिगनिया निवासी शिवम जाटव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कि विनोद यादव, रजत यादव, और अंशु यादव निवासी लक्ष्मणपुरा ने उन्हें जातिगत गालियां देकर अपमानित किया। मारपीट कर बंदूक से फायरिंग की। फायरिंग के दौरान शिवम की बाईं जांघ में गोली लगी है। घायल शिवम को उपचार के लिए दतिया रैफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

द सीईओ मैगज़ीन ने पूरे किए 11 वर्ष, बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 के पहले संस्करण की घोषणा

बिजनेस लीडर्स को एक मंच पर लाएगा द सीईओ मैगज़ीन बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026

महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय को यूपी कैबिनेट की मंजूरी

युवराज पराशर की ‘गुड़हल’ अब प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध

जयपुर के EV चार्जिंग स्टार्टअप ChargeJet ने ऐप-फ्री चार्जिंग फीचर लॉन्च किया है, जिससे ड्राइवर बिना कोई एप्लीकेशन डाउनलोड किए तुरंत स्कैन, पे और चार्ज कर सकते हैं।