10 वर्षो में दतिया की तस्वीर एवं दिशा बदली है - मंत्री डॉ. मिश्र 
News

10 वर्षो में दतिया की तस्वीर एवं दिशा बदली है - मंत्री डॉ. मिश्र

गृहमंत्री ने कमथरा को दी एक करोड़ के विकास कार्यो की सौगात

Vaibhav Khare

10 वर्षो में दतिया की तस्वीर एवं दिशा बदली है - मंत्री डॉ. मिश्र

दतिया। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि 10 वर्ष पूर्व और आज दतिया की तस्वीर और दिशा बदली हुई है। दतिया संभाग का एक ऐसा जिला है जहां विकास के कार्यो के मामले में अन्य जिलो से अधिक देखने को मिल रहे है।

गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने यह बात ग्राम कमथरा में 76 लाख की लागत से कमथरा ऐरई मार्ग के भूमिपूजन कार्यक्रम में व्यक्त किए।

गृहमंत्री ने इस मौके पर गांव के विकास के लिए 34 लाख के विकास एवं निर्माण कार्यो की घोषणा कर ग्रामीणों को कुल एक करोड़ के विकास कार्यो की सौगातें दी। गृह मंत्री ने 76 लाख की लागत से कमथरा से एरई मार्ग का भूमिपूजन करते हुए कहा कि दतिया के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी। 10 वर्ष पूर्व एवं आज की स्थिति में दतिया की तस्वीर एवं दिशा बदली हुई दिखाई दे रही है। दतिया संभाग का संभवतः एक ऐसा जिला है जहां सर्वाधिक विकास कार्य देखने को मिल रहे है। उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अद्योसंरचना तथा विकास के क्षेत्र में जहां सभी ओर कार्य देखने को मिल रहे है। उन्होंने ग्राम जौन्हार में स्थानीय ग्रामीण नेतराम की मांग पर ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करने के विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए।

धानुका एग्रीटेक ने मनाया विश्व जल दिवस, जल सुरक्षा एवं महिला सशक्तीकरण पर दिया ज़ोर

महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ने 42वें वार्षिक सम्मान समारोह में विशिष्ट व्यक्तियों और युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया

भारत के अटॉर्नी जनरल ने समय पर न्याय सुनिश्चित करने पर आयोजित सेमिनार में प्ली बार्गेनिंग के लिए नए ढांचे की मांग की

गर्मागर्म माहौल के बीच कल्कि सेना के कमांडो की अचूक सुरक्षा में हुई शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्मयुद्ध यात्रा

समाज सेवा के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने वाली अपनी कोशिशों के लिए सीए अभय भुतडा को फिलांथ्रोपिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड 2026 मिला