दतिया: उचित मूल्य की दुकानों से इस माह प्रति सदस्य मिलेगा 10 किलो खाद्यान 
News

दतिया: उचित मूल्य की दुकानों से इस माह प्रति सदस्य मिलेगा 10 किलो खाद्यान

Jhansi Bureau

दतिया: उचित मूल्य की दुकानों से इस माह प्रति सदस्य मिलेगा 10 किलो खाद्यान

वैभव खरे की खास रिपोर्ट

दतिया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत् उचित मूल्य की दुकान से उपभोक्ताआंे को नवम्बर माह 2021 में प्रति सदस्य पांच किलो खाद्यान निःशुल्क एवं पंाच किलो खाद्यान प्रति सदस्य सहशुल्क इस प्रकार कुल 10 किलोग्राम खाद्यान प्रति सदस्य प्राप्त कर सकेंगे।

कलेक्टर श्री संजय कुमार ने इस संबंध में जिले के सभी उचित मूल्य की दुकानों के दुकानदारों को शासन निर्देशों का पालन करते हुए निर्देश देते हुए कहा है कि निर्धारित पात्रता अनुसार उपभोक्ताओं को खाद्यान का वितरण करें।

उन्होंने उपभोक्ताओं से कहा है कि खाद्यान वितरण में किसी प्रकार की परेशानी आने पर सहायक एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जिसमें कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी दतिया श्री राजेश जाटव के मो.नं. 6261732953, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सेवढ़ा श्रीमती दीपाली सिंह मो.नं. 8770058148, सहायक आपूर्ति अधिकारी भाण्ड़ेर श्री पीएन कोरी मो.न. 9425879653 पर सूचना कर सकते है।

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।

अनुशासन, मार्गदर्शन और निरंतरता: तितिक्षा पब्लिक स्कूल के स्कूल टॉपर्स की सफलता का सूत्र

UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रीलिम्स से इंटरव्यू तक संपूर्ण सहयोग का सशक्त मॉडल बनी ‘अस्मिता’ पहल

“दि नर्मदा स्टोरी” में सशक्त पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे अभिनेता शरद सिंह