कांग्रेस ने कहा नया व्यापमं घोटाला, सरकार के अधिकारी-मंत्री पर पेपर लीक के आरोप  
News

कांग्रेस ने कहा नया व्यापमं घोटाला, सरकार के अधिकारी-मंत्री पर पेपर लीक के आरोप

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि 2023 में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे

Vaibhav Khare

दतिया। दतिया पहुंचे मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, श्री पीतांबरा मंदिर पहुंच कर मां बगलामुखी की पूजा अर्चना की, तत्पश्चात पूर्व विधायक स्वर्गीय शिवचरण पाठक के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके निवास पहुंचे, जहां पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने स्वर्गीय शिवचरण पाठक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की,तत्पश्चात पूर्व मंत्री अरुण यादव जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी ने यादव का फूल माला पहनाकर स्वागत किया, पत्रकारों से चर्चा के दौरान यादव ने कहा कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है।

हम आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी में जुट गए हैं और हम निश्चित रूप से 2023 में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दतिया जिला कांग्रेस की तारीफ करते हुए कहा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में अच्छी कांग्रेस चल रही है। और हम 2023 में दतिया जिले की तीनों विधानसभा सीटें जीतेंगे।

वही अरूण यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा प्रदेश में व्यापम का बड़ा घोटाला हुआ है सरकार भी इसमें कहीं ना कहीं सम्मिलित है व्यापम आरोपियों पर कोई भी कार्यवाही नहीं हो रही है बार-बार मांग की है कि सीबीआई से जांच करवाई जाए।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि व्यापम वर्ग 3 का पेपर लीक में बड़ा खुलासा हुआ है अपना जमीर बेच कर लोकतंत्र की हत्या करने वाले मंत्री के पुत्र के सागर स्थित कॉलेज में व्यापमं घोटाले की नींव रखी गई थी इस महा घोटाले में लाखों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है। हमने बार-बार मांग की है कि सीबीआई जांच की जाए।इस व्यापम घोटाला में जो भी संलिप्त हो उनके विरुद्ध कार्रवाई होना चाहिए।

इस सेवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, गुरदेव शरण गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष नहार सिंह यादव, सूर्य प्रताप सिंह,जिलाध्यक्ष अशोक दांगी, अनूप पाठक, रज्जन, कांग्रेस युवा नेता केशव यादव,भानू ठाकुर आदि महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सहित सेंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।

अनुशासन, मार्गदर्शन और निरंतरता: तितिक्षा पब्लिक स्कूल के स्कूल टॉपर्स की सफलता का सूत्र

UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रीलिम्स से इंटरव्यू तक संपूर्ण सहयोग का सशक्त मॉडल बनी ‘अस्मिता’ पहल