स्पा सेंटरों से करीब 21 महिलाएं व 38 के करीब पुरुषों को गिरफ्तार 
News

देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

स्पा सेंटरों से करीब 21 महिलाएं व 38 के करीब पुरुषों को गिरफ्तार

Jhansi Bureau

देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

रिपोर्टर निखिल कुमार सिंह

नई दिल्ली: पुलिस द्वारा दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर स्थित ड्रीम मॉल में छापा मारकर वहां चल रहे स्पा सेंटरों से करीब 21 महिलाएं व 38 के करीब पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों को वहां से देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों की संख्या अधिक होने के कारण एक बस में भरकर सभी को कैंप थाने में लाया गया। जिला पुलिस की पलवल जिले में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। इसी मॉल से पहले भी पुलिस 12 के करीब महिलाओं व पुरुषों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिला पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि ड्रीम मॉल में करीब आधा दर्जन स्पा सेंटर चल रहे हैं।

स्पा सेंटरों में मसाज की आड़ में देह व्यापार चल रहा है। स्पा सेंटरों में पलवल के अलावा फरीदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली तक की युवतियां व महिलाएं आती हैं। सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दोपहर तीन बजे जिले के सभी थानों की पुलिस पलवल सीआइए थाने में एकत्रित हो गई तथा वहां से एकजुट होकर सीधे ड्रीम मॉल में पहुंच गई।

पुलिस ने वहां पहुंचते ही मॉल को पूरी तरह से घेर लिया तथा गाड़ियों से उतरते ही पुलिस अधिकारी मॉल के अंदर घुस गए और वहां चल रहे स्पा सेंटरों में छापा मारा। इस दौरान पुलिस को वहां से करीब 21 युवतियां व महिलाएं तथा 40 के करीब पुरुष अश्लील हरकतें करते मिले।

पुलिस ने सभी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को एक कोने में बिठाया गया तथा उनकी गिनती करने के बाद बाहर एक बस को रुकवाकर उसमें सभी आरोपियों को बैठाकर पुलिस की सुरक्षा में कैंप थाने लाया गया।

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप

द सीईओ मैगज़ीन ने पूरे किए 11 वर्ष, बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 के पहले संस्करण की घोषणा

बिजनेस लीडर्स को एक मंच पर लाएगा द सीईओ मैगज़ीन बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026

महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय को यूपी कैबिनेट की मंजूरी