Entertainment

अक्षय ने इस फिल्म के लिए मिनटों में हामी भर दी थी

Lubna

अक्षय ने इस फिल्म के लिए मिनटों में हामी भर दी थी 

Ashish Urmaliya|| Pratinidhi Manthan

इस साल भी अक्षय कुमारभारी व्यस्त रहने वाले हैं, क्योंकि पिछले कुछ सालों की तरह इस साल भी अक्षय कई फिल्मोंमें नजर आने वाले हैं। हालही में उन्होंने एक और फिल्म साइन कर ली है। अक्षय लगातारएक के बाद एक अपनी फिल्मों के पोस्टर शेयर करने में लगे हैं। हाल ही, उन्होंने आनंदएल रॉय की फिल्म 'अतरंगी रे' में काम करने की हामी भर दी है और इस बात की घोषणा भीकर दी है। इससे पहले वे अपनी आगामी फिल्मों बच्चन पाण्डेय (Bachhan pandey) और बेलबॉटम (Bell Bottom) के पोस्टर भी रिलीज़ कर चुके हैं। 

'अतरंगी रे' के नाम कीतरह ही इसकी स्टारकास्ट भी मजेदार है। अक्षय के आलावा इस फिल्म में सारा अली खान औरधनुष भी होंगे। अक्षय ने बताया, कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने के बाद उन्होंने मात्र10 मिनट में ही इसके लिए हामी भर दी थी। अक्षय ने यह भी बताया, कि यह फिल्म शूट करनेमें उन्हें उतना वक्त नहीं लगेगा जितना अन्य फिल्मों में लगता है, उनका किरदार इतनाइतना ख़ास था कि वे ना नहीं कर पाए। साथ ही इस फिल्म में उनके साथ धनुष और तारा का होनावाकई अजब मेल है।

इस फिल्म से पहले आनंदएल रॉय ने 'ज़ीरो' फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म की स्क्रिप्ट हिमांशु शर्मा नेलिखी है।

फिल्म में अक्षय को ही क्यों लिया?  इसका जवाब देते हुए आनंद ने बताया, कि उस किरदार के लिए परिपक्वता चाहिए थी और ऐसा करने का जोखिम अक्षय ही उठा सकते हैं। सारा और धनुष को लेकर उन्होंने कहा, कि इन दोनों की जोड़ी दर्शकों के लिए नई और काफी दिलचस्प होगी। फैंस इस जोड़ी को बेहद पसंद करेंगे। 

टेक्नोस्पोर्ट ने ‘संगम 2026’ राष्ट्रीय डीलर्स बैठक आयोजित की; ₹1,000 करोड़ राजस्व उपलब्धि का लक्ष्य

SIMBA Uproar 2026 मुंबई तक विस्तारित, अपने कम्युनिटी-ड्रिवन कल्चर प्लेटफॉर्म को सुदृढ़ करता हुआ

ड्रीमर्स एजु हब ने NDA-II 2025 में 58 चयन के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, भारत के डिफेंस कोचिंग क्षेत्र में बना अग्रणी संस्थान

भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग तेज रफ्तार पर; Electronica India और Productronica India 2026 में दिखेगा ग्रोथ

VerSe Innovation ने ग्रोथ के अगले फेज़ से पहले गवर्नेंस को मज़बूत करने के लिए P.R. रमेश को इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और ऑडिट कमिटी का चेयर अपॉइंट किया