अमेरिका के राष्ट्रपति को कितनी पगार व अन्य लाभ मिलते हैं, जानिए!

अमेरिका के राष्ट्रपति को कितनी पगार व अन्य लाभ मिलते हैं, जानिए!

Ashish Urmaliya || Pratinidhi Manthan

अमेरिका का राष्ट्रपति न सिर्फ अमेरिका बल्कि लगभग पूरी दुनिया का बॉस माना जाता है। इस दुनिया में पैदा होने वाला कोई व्यक्ति अगर एक बार भी अमेरिका का राष्ट्रपति बन गया तो समझलो उसने पूरी धरती पर राज कर लिया है। इंद्रलोक के राजा इंद्र और धरती के राजा अमेरिका के राष्ट्रपति। खैर ऊपर  का तो व्यंग था लेकिन कुल मिलाकर कहने का मतलब ये है कि अमेरिकी राष्ट्रपति का पद प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रतीक है। इस पद में जितना सम्मान और आदर मिलता है उतने ही अन्य लाभ और भत्ते मिलते हैं। बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति को प्रतिवर्ष 4,00,000 डॉलर यानी लगभग 3 करोड़ रुपए वेतन के तौर पर मिलते हैं। इसके साथ ही उन्हें दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित,सर्वोत्तम सुविधा युक्त आलिशान घर (जिसे दुनिया 'वाइट हाउस' के नाम से जानती है), व्यक्तिगत विमान और हेलिकॉप्टर की भी सुविधा मिलती है। वेतन तो वेतन इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति को 17 तरह के अलग-अलग भत्ते भी दिए जाते हैं। तो आइए अमेरिकी राष्ट्रपति को मिलने वाले भत्तों, सुविधाओं व संसाधनों पर नजर डाल लेते हैं…

1. व्हाइट हाउस (the White House)

इसकी नीव अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंटन द्वारा साल 1791 में डाली गई थी. उसके बाद से इसका भव्य निर्माण हुआ और समय के साथ कई सारे बदलाव होते आए हैं। यह अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास माना जाता है. 55,000 वर्ग फुट की इस छह मंजिला इमारत में 132 कमरे 5 बाथरूम और 28 फायरप्लेस मौजूद हैं। इसके साथ ही इसमें एक टेनिस कोर्ट, एक बॉलिंग एली, एक फैमिली मूवी थिएटर, एक जॉगिंग ट्रैक और एक स्विमिंग पूल भी है। इसके अलावा व्हाइट हाउस में पांच शेफ, सोशल सचिव, एक मुख्य कैलिग्राफर, फूलवाला, वैलेट और बटलर स्थाई रूप से उपस्थित होते हैं।

2. ब्लेयर हाउस (Blair House)

अमेरिका के राष्ट्रपति को जो आधिकारिक राज्य अतिथि गृह यानी Blair House मिलता है वह व्हाइट हाउस से 70,000 वर्ग फुट बड़ा है। 119 कमरों वाले इस  ब्लेयर हाउस में मेहमानों और कर्मचारियों के लिए 20 से अधिक बेडरूम भी शामिल हैं। इसके साथ ही इसमें 35 बाथरूम, चार डाइनिंग रूम, एक जिम, एक फूल की दुकान और एक हेयर सैलून भी मौजूद है।

3. कैंप डेविड (Camp david)

इस राष्ट्रपति पर्वत की स्थापना 1935 में की गई थी जो करीब 128 एकड़ की संपत्ति है। कैंप डेविड मैरीलैंड के पहाड़ों में है। तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन रूजवेल्ट के बाद से हर राष्ट्रपति इस ख़ास सुविधा का इस्तेमाल करता आया है।

4. एयर फोर्स वन (Air Force One)

इसे अमेरिकी राष्ट्रपति के परिवहन के लिए खासतौर पर बनाया गया है। एयरक्राफ्ट में इलेक्ट्रॉमैग्नेटिक पल्स के खिलाफ सुरक्षा के लिए ऑनबोर्ड इलेक्ट्रॉनिक्स हैं। इसके अलावा यह उन्नत सुरक्षित संचार उपकरणों से लैस है जो इसे हमले की स्थिति में मोबाइल कमांड सेंटर के रूप में कार्य करने की अनुमति देता है। प्लेन में मिडएयर में भी फ्यूल भरा जा सकता है। दुनिया में इसके जैसा दूसरा कोई विमान नहीं है।

5. मरीन वन (Marine One)

यह अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक चॉपर है जो पांच समान हेलिकॉप्टर्स के साथ उड़ता है। रेस्क्यू मिशन ऑपरेट करने के साथ-साथ यह इंजन फेल होने पर भी 150 मील प्रति घंटे की रफ्तार से क्रूज संचालित कर सकता है। यह एंटी मिसाइल सिस्टम और बैलिस्टिक कवच से लैस है। दुनिया के सबसे सुरक्षित हेलिकॉप्टर्स में इसे पहले स्थान पर रखा जाए तो कोई गुरेज नहीं।

6. द बीस्ट (The beast)

द बीस्ट के बारे में तो आपने सुना ही होगा। और नहीं सुना तो बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति की राज्य कार 'limousine' को दुनिया में सबसे सुरक्षित कार माना जाता है। न केवल इसके दरवाजे आर्मर्ड-प्लेटेड हैं, बल्कि केमिकल हमले की स्थिति में सुरक्षा के लिए यह बंद होने पर 100 फीसदी सील भी बनाते हैं। खिड़कियों में पांच लेयर वाले ग्लास और पॉलीकार्बोनेट हैं। कार में ऑक्सीजन की आपूर्ति, फायर फाइटिंग सिस्टम और ब्लड बैंक भी है। इसके अलावा भी इस कार में वो सबकुछ है तो हमारी सोच से भी परे है और जो एक अमेरिका जैसे सबसे शक्तिशाली देश के राष्टपति की सुरक्षा की दृष्टि से होना चाहिए।

7. गुप्त सेवा (Secret Service)

स्वाभाविक सी बात है अमेरिका के राष्ट्रपति और उसके परिवार को चौबीसों घंटे कड़ी सुरक्षा मिलती है, दुनिया की सबसे तगड़ी सुरक्षा कहा जाए तो कोई बुराई नहीं होगी। इसके बावजूद राष्ट्रपति को देश की सबसे पुरानी संघीय जांच एजेंसियों में से एक, सीक्रेट सर्विस द्वारा संरक्षित किया जाता है।

8. वेतन (Salary)

वेतन तो हम ऊपर बता ही चुके हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति को 4,00,000 डॉलर (2,94,19,440 रुपये) का कर योग्य वेतन मिलता है। इसके अलावा, उन्हें 19,000 डॉलर का मनोरंजन भत्ता, 50,000 डॉलर का वार्षिक व्यय भत्ता और 100,000 डॉलर के गैर-कर योग्य यात्रा भत्ता भी मिलता है।इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति बन जाने का मतलब क्या होता है।

9. सेवानिवृत्ति लाभ (Retirement benefits)

पद से मुक्त होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को पेंशन भी मिलती है। एक सेवानिवृत्त राष्ट्रपति की वार्षिक पेंशन 2,00,000 डॉलर (करीब 15 करोड़ रुपए) होती है। इसके अलावा, एक पूर्व राष्ट्रपति की विधवा को 1,00,000 (करीब साढ़े सात करोड़ रुपए) डॉलर का वार्षिक भत्ता भी मिलता है। जीवन पर्यन्त कड़ी सुरक्षा मिलती है वो अलग। इसके अलावा न जाने कितने अन्य लाभ मिलते हैं जिनका हम शब्दाभाव के चलते यहां ज़िक्र नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन जैसा कि हर बड़े पद के पीछे उतनी ही बड़ी ज़िम्मेदारी होती है ऐसा ही अमेरिकी राष्ट्रपति के पास के साथ भी हैं। ये सभी सुविधाएं बहुत बड़े बलिदान के उपरान्त ही नसीब हो पति हैं।  

सरकारी योजना

No stories found.

समाधान

No stories found.

कहानी सफलता की

No stories found.

रोचक जानकारी

No stories found.
logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com