दुनिया में 6 ऐसे देश हैं जहां नहीं होती रात

दुनिया में 6 ऐसे देश हैं जहां नहीं होती रात

Published on

दुनिया में 6 ऐसे देश हैं जहां नहीं होती रात

Edited By- Ashish Urmaliya | The CEO Magazine

अपने व्यस्त और तनाव भरे जीवन को थोड़ा सुकून देने के लिए हमें समय-समय पर नई, खूबसूरत व रोमांचक जगहों की यात्रा करते रहनी चाहिए। वैसे भी घूमना लगभग हर व्यक्ति को पसंद होता है। नई-नई जगहों पर घूमने से आत्मिक सुकून की प्राप्ति होती है और इंसान एकदम तरोताजा हो जाता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ रोमांचक, घूमने लायक देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां कई दिनों तक सूरज नहीं डूबता और रात नहीं होती।

नॉर्वे: यूरोप महाद्वीप में स्थित इस देश को 'मध्य रात्रि का देश' के नाम से भी जाना जाता है। पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव पर स्थित होने के कारण यह देश बहुत ही ठंडा है। यहां आप बर्फीली पहाड़ियों और ग्लेशियरों का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। उत्तरी भाग में स्थित होने के कारण इस देश में मई से जुलाई के बीच लगभग 76 दिनों तक सूरज नहीं डूबता। बता दें, यह घटना पूरे देश में नहीं होती बल्कि देश के उत्तरी छोर पर मौजूद 'हैमफेस्ट' शहर में होती है। पर्यटकों के लिए यह बहुत ही मनभावन जगह है।

स्वीडन: यह देश भी यूरोप महाद्वीप के उत्तर में स्केंडिनेविया प्रायद्वीप पर स्थित है। यहां करीब 100 दिनों (मई से अगस्‍त) तक सूरज नहीं डूबता। यहां सूरज ढलता भी है तो वह आधी रात का वक्त होता है। फिर सुबह 4:30 बजे तक पुनः उदय भी हो जाता है।

अलास्का: अलास्का उत्तर अमेरिकी महाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी छोर में स्थित एक बड़ा राज्य है। यहां पर मई से लेकर जुलाई के बीच सूर्य अस्त नहीं होता। इन दिनों यहां का तापमान माइनस 20 डिग्री तक चला जाता है। यह ठंडा देश अपने खूबसूरत ग्लेशियर के लिए मशहूर है। आप कल्पना कर सकते हैं कि, यहां लगभग तीन महीने रात के वक्त चमकती हुई बर्फ को देखना कितना रोमांचक हो सकता है।

फिनलैंड: दुनिया का सबसे खुश देश माना जाने वाला फ़िनलैंड उत्तरी यूरोप के फेनोस्केनेडियन क्षेत्र में स्थित एक नॉर्डिक देश है। फिनलैंड की झीलें यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। गर्मी के दिनों में यहां 73 दिनों तक लगातार सूरज चमकता रहता है।

कनाडा: उत्तरी अमेरिका में स्थित कनाडा देश साल के ज्यादातर दिनों में बर्फ से ढका रहता है। लेकिन इसके उत्तरी-पश्चिमी भाग में लगभग 50 दिनों तक सूरज नहीं डूबता।

आइसलैंड: आइसलैंड यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। आप इस देश में भी रात के समय सूर्य के तेज का लुत्फ़ उठा सकते हैं। यहां मई में मध्य माह से  लेकर जुलाई माह तक सूर्य अस्त नहीं होता है।

logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com