बेहद कम खर्च पर घूम सकते हैं, दुनिया के ये 5 खूबसूरत देश

बेहद-कम-खर्च-पर-घूम-सकते-हैं,-दुनिया-के-ये-5-खूबसूरत-देश
बेहद-कम-खर्च-पर-घूम-सकते-हैं,-दुनिया-के-ये-5-खूबसूरत-देश

बेहद कम खर्च पर घूम सकते हैं, दुनिया के ये 5 खूबसूरत देश 

Ashish Urmaliya | The CEO Magazine

घूमना बेहद जरूरी है, चाहे आप सुबह उठकर अपने घर के आस-पास मौजूद एकांत इलाके या पार्क में ही क्यों न घूमें। खैर, ये तो दिनचर्या की बात है। यहां हम बात कर रहे हैं, जिंदगी जीने की। जिंदगी जीने का मतलब सिर्फ यह नहीं, कि आप सुबह उठकर अपने रोजमर्राज के काम में लग जाएं। दिन भर काम करें, शाम को घर आकर खाएं और सो जाएं। असल मायने में जिंदगी जीने का मतलब होता है, अपनी रोजमर्रा की चल रही जीवनचर्या से ब्रेक लेकर कुछ वक्त खुद के लिए निकलना, किसी नई जगह पर घूमने जाना, दुनिया देखना।

वैसे तो हमारे देश में ही घूमने के लिए अनगिनत अद्भुत, खूबसूरत जगहें हैं, लेकिन अधिकतर लोगों का सपना होता है विदेश घूमने का। और ज्यादातर लोग अपने इस सपने को इसलिए मार देते हैं क्योंकि उन्हें यही लगता है, कि विदेश जाने में बहुत पैसे खर्च होंगे। यह बात बिलकुल सच है, करीब 80 फीसदी सच। दुनिया में लगभग 80 फीसदी ऐसे देश हैं जहां की यात्रा करना काफी खर्चीला है। लेकिन 20 फीसदी ऐसे देश हैं जहां की यात्रा आप कम खर्च पर कर सकते हैं। यहां हम उन्हीं 20 फीसदी देशों में से 5 देशों के बारे में जानेंगे जो ट्रिप प्लान करने के दृष्टिकोण से बहुत ही खूबसूरत हैं और अधिकतर भारत के पड़ोसी है।

  1. नेपाल-

नेपाल हिमालय, बर्फ की चोटियों, विशाल नदियों से घिरा हुआ एक प्राकृतिक सुंदरता से सराबोर देश है। यहां याक और येति जैसी 5 स्टार लक्ज़री होटल्स हैं, जिनकी चर्चा पूरी दुनिया में है। पशुपति नाथ मंदिर के अलावा यहां कई सारे प्रसिद्द मठ उपस्थित हैं। नेपाल को जादू का देश भी कहा जाता है। अगर आप अपनी व्यस्त और शोर-शराबे भरी जिंदगी से कुछ दिन का ब्रेक लेना चाहते हैं, तो नेपाल का ट्रिप प्लान करना एकदम परफेक्ट होगा। इसके साथ ही अगर आप किसी एडवेंचरस जगह की तलाश में हैं, तो नेपाल से बेहतर जगह कहीं नहीं मिलेगी, वो भी बेहद कम खर्च पर। और सबसे बढ़िया बात नेपाल ट्रिप में आपका ज्यादा समय भी नहीं जायेगा क्योंकि यह भारत के बेहद करीब है।

रहने व खाने का खर्च- यहां पर आपको 1 से 2 हजार रुपए/प्रतिदिन के हिसाब से किसी अच्छे से होटल में कमरा मिल जायेगा। साथ ही खाने पर आपके मात्र 500 रूपए खर्च होंगे। और बाकी निर्भर करता है कि आप कहां और क्या खा रहे हैं।

नेपाल की घूमने वाली प्रसिद्द जगहें-

 नेपाल आने के बाद आप काठमांडू और पोखरा में उपस्थित ऐतिहासिक मंदिरों को देखने जरूर जाएं। इन मदिरों की एंट्री एकदम मुफ्त है। इसके साथ ही आप माउंट एवेरेस्ट पर ट्रेकिंग का मज़ा भी ले सकते हैं। यहां पर नेचर टूर और एडवेंचरस स्पोर्ट्स का लुत्फ़ उठाना हरगिज न भूलें।

कैसे जाएं- नेपाल जाने के कई तरीके हैं। लेकिन सबसे सुलभ यात्रा बस की है जिसका किराया बहुत ही कम है।

  1. वियतनाम

समुद्र के किनारे पर स्थित यह देश प्राकृतिक सुंदरता का जीता जगता उदाहरण है। यहां का समृद्ध इतिहास और अद्वितीय विरासत आपको एक अलग ही एहसास देगी। इसके अलावा यहां आप बीच, लेक और जंगल सफारी का आनंद ले सकते हैं। यहां का ट्रिप आपके लिए शांति और एडवेंचर का कॉम्बो होगा।

रहने व खाने का खर्च- यहां पर आप बैकपैकर होस्टल में 1000रुपए/प्रतिरात के हिसाब से रुक सकते हैं। साथ ही एक दिन के खाने का खर्च करीब 800 रुपए आएगा।

वियतनाम की घूमने वाली जगहें- यहां घूमने के लिए कई सारी जैसे है जैसे- यहां के लोकल मार्केट, गुफाएं, याच या बोटिंग, आईलैंड, वाइल्ड लाइफ, हनोई,  हो ची मिन्ह, नहा तरांग, सापा, हा लोंग बे, मेकोंग डेल्टा, वॉर मेमोरियल आदि।

  1. भूटान

यह दुनिया का सबसे खुशहाल देश है। अब अगर आप यहां का ट्रिप प्लान करते हैं तो स्वाभाविक सी बात है यहां जाकर आपको भी ख़ुशी ही मिलेगी। अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी के चलते अगर आप थक चुके हैं और कुछ समय की शांति की तलाश में हैं, तो इससे बेहतर जगह आपको कोई दूसरी नहीं मिलेगी। भूटान प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ एक देश है जिसे बहुत ही कम समय में घूमा जा सकता है। खास बात यह है, कि यह भारत से बेहद करीब है और आप यहां की यात्रा बिना पॉसपोर्ट के कर सकते हैं।

रहने व खाने का खर्च- यहां अगर आप होमस्टे में रहते हैं तो आपको करीब 1500 रुपए/प्रतिरात के हिसाब से ढेर सारे ऑप्शन्स मिल जायेंगे। वहीं अगर आप होटल में रुकना चाहेंगे, तो आपको करीब 2000 रुपए खर्च करने होंगे। साथ ही यहां का खाना भी बेहद सस्ता है, 100 रुपए से 400 रुपए तक में आपको अच्छा खाना मिल जायेगा।

भूटान की घूमने वाली प्रसिद्द जगहें- थिंपू, पुनाखा जोंग, टाइगर नेस्ट मोनास्ट्री, पुनाखा, दोचूला पास आदि।

ऐसे पहुचें- भूटान में मात्र एक हवाई अड्डा है- पारो। और यहां आसानी से पहुंचने के लिए आप कोलकाता से सीधी उड़ान ले सकते हैं।

  1. श्रीलंका

श्रीलंका भारत के सबसे करीब स्थित पड़ोसी देशों में से एक है। यहां घूमना काफी सस्ता है। यह देश लगभग चारों और से समुद्र से घिरा हुआ है, इसलिए यह अपने खूबसूरत बीचों लिए जाना जाता है। यहां का खाना और रामायण कनेक्शन भारत के साथ दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

रहने व खाने का खर्च-

यहां अगर आप हॉस्टल या एयरबीएनबी सुविधा का चुनाव करते हैं, तो आपका प्रतिदिन का रहने का खर्च 700 से 1000 रुपए के बीच आ सकता है निर्भर करता है, कि आप किस स्तर की सुविधाएं चाहते हैं। वहीं खाने की बात की जाये तो एक दिन के खाने का खर्च 300 रुपए से 1000 रुपए के बीच आएगा।

यहां घूमने की श्रेष्ठ जगहें-

वैसे तो श्रीलंका में घूमने के लिए एक से बढ़ कर एक जगह हैं, लेकिन सबसे पहले आप यहां की वर्ल्ड फेमस चाय 'दिलमाह' पीना न भूलें। इसके साथ ही यहां आप कोलोंबो, कैंडी, मटारा, कतरगामा, किरिंडा, यापाहूवा कुरुनेगला, सबरागामुवा, रामायण कनेक्शन,  ग्रीन पाथ ओवर व्यू, कैंडी हिल स्टेशन, आठवां आश्चर्य सिगरिया आदि जैसी जगहों का लुफ्त उठा सकते हैं।

ऐसे पहुंचें-  केरला के कोच्चि शहर से श्रीलंका के लिए डायरेक्ट फ्लाइट उपलब्ध है।

  1. लाओस

भारत से लगभग 2.5 हजार किमी की दूरी पर स्थित यह दक्षिण पूर्वी एशियाई देश अपने पहाड़ों, खूबसूरत फ्रेंच आर्किटेक्टर और बौद्ध मठों के लिए दुनियाभर में प्रचलित है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता किसी को भी उदासीन नहीं छोड़ती। साथ ही यहां आप जंगली जानवरों के साथ सफारी और सर्फिंग का लुत्फ़ भी उठा सकते हैं।

रहने व खाने का खर्च- यहां आपको बड़ी ही आसानी से डॉर्म रूम मिल जाते हैं, जिनका प्रतिदिन का किराया 400 से 800 रुपए के बीच होता है। वहीं अगर आप किसी होटल में रुकना चाहते हैं, तो उसका किराया 1000 रुपए से शुरू होता है।  खाने की बात करें, तो यहां आपको खाने के कई सारे ऑप्शंस मिलेंगे। यहां का खाना कुछ ज्यादा ही सस्ता है। लाओ फ़ूड खाने के लिए आपको लगभग 200 रुपए, पश्चिमी खाने के लिए 300 रुपए और स्ट्रीट फ़ूड के लिए लगभग 120-200 रुपए खर्च करने होंगे।

यहां घूमने की श्रेष्ट जगहें- लाओस का नाईट मार्केट बहुत प्रचलित है। इसके आलावा आप यहां हेरिटेज टूर, कल्चरल टूर, टेंपल टूर, साइकिल टूर, नेचर टूर आदि का आनंद ले सकते हैं।

सरकारी योजना

No stories found.

समाधान

No stories found.

कहानी सफलता की

No stories found.

रोचक जानकारी

No stories found.
logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com