21 जुलाई तक जिले में कुल 155.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

दतिया में 230 मि.मी औसत वर्षा दर्ज
21 जुलाई तक जिले में कुल 155.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
21 जुलाई तक जिले में कुल 155.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
1 min read

दतिया , / अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय दतिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 1 जून 2022 से 21 जुलाई 2022 तक जिले में कुल 155.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें दतिया में 230 मि.मी., सेवढ़ा में 151 मि.मी., भाण्ड़ेर में 103 मि.मी. और इन्दरगढ़ केन्द्र में 138 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

गत वर्ष इस अवधि में कुल 120 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिसमें दतिया में 171 मि.मी., सेवढ़ा में 67 मि.मी. और भाण्ड़ेर में 122 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

आज 21 जुलाई 2022 को जिले में कुल 44.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमंे दतिया में 105 मि.मी., सेवढ़ा में 22 मि.मी., भाण्ड़ेर में 32 मि.मी. और इन्दरगढ़ में 18 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की है।

गत वर्ष आज दिनांक को जिले में कुल 32.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। दतिया में 33 मि.मी., सेवढ़ा 2 मि.मी. और भाण्ड़ेर में 63 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की औसत सामान्य वर्ष 870.8 मि.मी. है।

logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com