दुनिया की सबसे महंगी पढ़ाई स्कालरशिप पर की जा सकती है, कैसे? आइये जानते हैं!

दुनिया की सबसे महंगी पढ़ाई स्कालरशिप पर की जा सकती है, कैसे? आइये जानते हैं!

Ashish Urmaliya | The CEO Magazine

भारत की शिक्षा व्यवस्था में लगातार सुधार आ रहा है, लोग शिक्षा के प्रति जागरूक हो रहे हैं। देश के बड़े-बड़े शिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने की सोच रखने के साथ, कई भारतीय छात्र विदेश में शिक्षा ग्रहण करने की इक्षा रखते हैं, जैसा कि हम सभी जानते हैं। विदेश में शिक्षा ग्रहण करना कितना कठिन और खर्चीला होता है। इसके लिए आपका बौद्धिक रूप से सक्षम होना तो जरूरी है ही, साथ ही आपको आर्थिक रूप से भी मजबूत होने की जरूरत होती है। प्रतिवर्ष, भारत के लगभग 30 लाख छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश का रुख करते हैं। कुछ सक्षम विद्यार्थी खुद के खर्च पर जाते हैं, तो कुछ अपनी क्षमता से स्कालरशिप लेकर।

यूनाइटेड किंगडम की किसी दिग्गज युनिवर्सिटी में पढ़ना ज्यादातर विद्यार्थियों का सपना होता है। यहां दुनिया की कुछ बेहद प्रसिद्द यूनिवर्सिटीज और कॉलेज मौजूद हैं। यही एक बड़ी वजह है कि, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूज़ीलैंड के साथ यूके भी भारतीय विद्यार्थियों की पहली पसंद में से एक बना हुआ है।लेकिन आर्थिक तौर पर देखा जाए, तो यूके में शिक्षा ग्रहण करना अन्य देशों की तुलना में काफी महंगा है।

तो क्या आप भी उन छात्रों में से एक हैं, जो यूके में पढ़ाई करने के इक्षुक हैं, प्रवेश परीक्षा को पास करने की क्षमता भी रखते हैं, लेकिन यहां का खर्च वहन करने में सक्षम नहीं हैं। तो आज हम यहां आपको कुछ स्कालरशिप प्रोग्राम्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनकी सहायता से आपका ये सपना पूरा हो सकता है।

स्कालरशिप प्रोग्राम्स के बारे में जानने से पहले यूके में उपस्थित विश्व प्रसिद्ध शिक्षण संस्थानों के बारे में जान लेते हैं।

वैसे तो यूके में अनगिनत विश्व प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान हैं, लेकिन हम उनमें से भी कुछ बहुत ही ज्यादा चर्चित नामों का जिक्र कर रहे हैं।

1- यूनिवर्सिटी ऑफ़ ऑक्सफ़ोर्ड

2- यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैंब्रिज

3- यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन

4-इम्पीरियल कॉलेज लंदन

5- यूनिवर्सिटी ऑफ़ एडिनबर्ग

6- किंग्स कॉलेज लंदन

7- लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस

8- यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेनचेस्टर

9- यूनिवर्सिटी ऑफ़ वार्विक

10- यूनिवर्सिटी ऑफ़ शेफील्ड

अब बात कर लेते हैं, यूके द्वारा ऑफर किये जाने वाले स्कालरशिप प्रोग्राम्स की।

यूनाइटेड किंगडम, अपने देश आकर पढ़ने की इक्षा रखने वाले दुनियाभर के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग तहर के स्कालरशिप प्रोग्राम ऑफर करता है।और इन प्रोग्राम्स के लिए अलग-अलग क्राइटेरिया तय किये जाते हैं। ये सभी स्कालरशिप्स पाने के लिए, सबसे ज्यादा अहमियत होती है, आपके 'मार्क्स' की. इसके बाद थिसेस, इंटरव्यू का सिलसिला शुरू होता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, स्कालरशिप लेने के लिए आपको 1 साल पहले से ही इसकी तैयारी शुरू करनी होती है।

  1. चिवनिंग स्कॉलरशिप ( The Chevening Scholarship)-

यह स्कालरशिप यूके सरकार द्वारा उन कुशल विद्यार्थियों को ऑफर की जाती है, जो उच्च नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करते हैं। दुनियाभर में ऐसे छात्रों का चयन ब्रिटिश दूतावासों द्वारा किया जाता है। इस स्कॉलरशिप के जरिये, आपके पास अकादमिक रूप से विकसित होने, पेशेवर नेटवर्क बनाने, यूके की संस्कृति का अनुभव करने और बहुत कुछ करने का मौका है। यह स्कालरशिप ब्रिटेन के किसी भी प्रमुख विश्वविद्यालय में मास्टर डिग्री के लिए अध्ययन करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। यूके सरकार द्वारा, दुनियाभर में प्रतिवर्ष 1,500 से अधिक शेवनिंग छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

     2. यूरैक्सस यूके (Euraxess UK)-

यूकेक्सस यूके स्कालरशिप को ब्रिटिश काउंसिल द्वारा पेश किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य शोधकर्ताओं को उनके कैरियर के विकास में सहायता प्रदान करना, उनकी गतिशीलता का समर्थन करना है। यूकेक्सैस यूके फंडिंग डेटाबेस के साथ फंडिंग के अवसरों का भी एक अच्छा स्रोत प्रदान करता है। जो भी कुशल शोधकर्ता यूके जाकर शोध को कंटिन्यू करने की चाहत रखते हैं। इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

     3.कॉमनवेल्थ स्कालरशिप (The Commonwealth Scholarships)-

यह स्कालरशिप और फेलोशिप राष्ट्रमंडल छात्रवृत्ति आयोग (CSC), यूके द्वारा उन लोगों को प्रदान की जाती है, जो मास्टर्स डिग्री या पीएचडी करना चाहते हैं। और प्रोफेशनली रूप से विकसित होते हैं। यह स्कालरशिप प्रतिवर्ष, राष्ट्रमंडल देशों से आने वाले छात्रों को ऑफर की जाती है। (अगर आपको राष्ट्रमंडल देश शब्द समझ नहीं आ रहा हो तो बता दूं, जितने भी देश कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेते हैं, वह सभी देश हिंदी में राष्ट्रमंडल देश कहलाते हैं)। इस स्कालरशिप के अंतर्गत उन्हीं छात्रों का चयन किया जाता है, जिनका शैक्षणिक इतिहास बेहतर रहा हो और जो स्वदेश के लोगों के जीवन को विकसित और बेहतर करने की क्षमता रखते हों।

     4.ग्लोबल स्टडी अवार्ड्स (Global study awards)-

यह स्कालरशिप दो स्टडीपोर्टलों, ISIC और ब्रिटिश काउंसिल की साझेदारी द्वारा प्रदान की जाती है। इनका उद्देश्य युवाओं को नए देशों, वहां की संस्कृतियों और भाषाओं का अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित करना है। 10000 पाउंड की यह स्कालरशिप, एक साल में दो बार प्रदान की जाती है। जिससे कि, ज्यादा से ज्यादा अंतर्राष्टीय छात्र अपनी पारस्परिक समझ का विस्तार कर सकें और एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकें।

       5. ग्रेट स्कालरशिप (GREAT Scholarship)-

यह ब्रिटिश कॉउंसिल द्वारा प्रदान की जाने वाली ट्यूशन स्कॉलरशिप है जो उन छात्रों को दी जाती है, जो ब्रिटैन से ग्रेजुएट व अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम्स के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। यह स्कालरशिप पाने वाले छात्रों को पढ़ाई के बाद 'स्टडी इन द यूके' कैंपेन का ऐंबैसडर भी बनाया जाता है।

       6. गोवा ऐजुकेशन ट्रस्ट स्कालरशिप (Goa Education Trust Scholarships)-

यह स्कालरशिप ब्रिटिश काउंसिल के सहयोग से, 30 वर्ष से कम आयु के उन छात्रों को दी जाती है, जो यूके में एक वर्षीय मास्टर डिग्री के लिए आवेदन करना चाहते हैं।

इसके अलावा, ब्रिटेन में शीर्ष विश्वविद्यालय भी अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए उनकी पिछली उपलब्धियों के आधार पर स्कालरशिप प्रदान करते हैं। आप इन सभी स्कालरशिप के लिए इन प्रोग्राम्स की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर अप्लाई कर सकते हैं।

सरकारी योजना

No stories found.

समाधान

No stories found.

कहानी सफलता की

No stories found.

रोचक जानकारी

No stories found.
logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com