कार्यकर्ता ही पार्टी की संजीवनी बूटी, सुरेन्द्र बुधौलिया

कार्यकर्ता ही पार्टी की संजीवनी बूटी, सुरेन्द्र बुधौलिया
कार्यकर्ता ही पार्टी की संजीवनी बूटी, सुरेन्द्र बुधौलिया
1 min read

कार्यकर्ता ही पार्टी की संजीवनी बूटी, सुरेन्द्र बुधौलिया

दतिया। शुक्रवार को उदगवां मंडी प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी की कामकाजी बैठक का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सर्वप्रथम पार्टी के दिव्य पुरषों के छायाचित्रों पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात मुख्यातिथियों का माल्यार्पण एवम् तिलक वंदन कर स्वागत किया गया।इसके पश्चात कार्यक्रम में पार्टी संबंधी कई विषयों पर चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।कार्यक्रम का कुशल संचालन मनीराम शर्मा ने किया।

एवम् अंत में समस्त कार्यकर्ताओं का आभार मंडल उपाध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान पठारी ने व्यक्त किया।कार्यक्रम में उदगवां मंडल अध्यक्ष ब्रजेश यादव ,अनुसूचित जाति की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री मती सेवंती भगत,पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश भार्गव,पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह परमार, मुकेश प्रजापति सहित महामंत्री,उपाध्यक्ष,मंत्री,सभी मोर्चों के अध्यक्ष ,कार्यकारणी सदस्यों सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com