जनता मन बना चुकी हैं कि समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी: अखिलेश यादव

दीप नारायण की विजय के लिए की अपील
अखिलेश यादव तथा प्रत्याशी दीपनारायण सिंह यादव का गुरसराय के मंच पर स्वागत किया।
अखिलेश यादव तथा प्रत्याशी दीपनारायण सिंह यादव का गुरसराय के मंच पर स्वागत किया।

शसमाजवादी पार्टी के मुखिया की जनसभा में उपस्थित जन सैलाब ने प्रत्याशी दीप नारायण सिंह यादव की विजय के लिए हुंकार भरी। कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से सपा मुखिया अखिलेश यादव तथा प्रत्याशी दीपनारायण सिंह यादव का गुरसराय के मंच पर स्वागत किया। जिसमें अखिलेश यादव को आमंत्रित करने, मंच पर पहुंचे दीप नारायण सिंह यादव ने कहा पूरे उत्तर प्रदेश के साथ विधानसभा गरौठा की जनता भी बदलाव की आशा लेकर अखिलेश यादव की तरफ देख रही है। अखिलेश यादव ने जो कहा है, वह किया भी है। कन्या विद्याधन तथा लैपटॉप वितरण जैसी अनेकों योजनाओं को गिनाते हुए दीप नारायण सिंह ने लोगों से समाजवादी पार्टी की विजय की आशा की है। जिसके बाद जनता की आशा के अनुरूप अखिलेश यादव को संबोधन के लिए बुलाया। अखिलेश यादव आते ही भारतीय जनता पार्टी पर बरसते हुए अपनी सरकार में किए गए कार्यों को गिनवाने लगे। जिसमें उन्होंने डायल 100, एंबुलेंस 108, लैपटॉप योजना, कन्या विद्याधन सहित अनेकों योजनाएं गिनाई। कहा एरच बहुउद्देशीय परियोजना बांध समाजवादी पार्टी बनवाने जा रही थी। जिससे अनेकों किसानों के खेतों तक पानी पहुंचता और किसानों की लहराती हुई फसल किसान की आमदनी को नए आयाम देती। जिसे भारतीय जनता पार्टी ने रुकवा दिया। बोले समाजवादी पार्टी का वचन पत्र किसानों, गरीबों, दलितों, महिलाओं सहित सभी वर्गों के लिए वरदान साबित होगा। अपने वचन पत्र को समाजवादी पार्टी धरातल पर उसी तरह उतारेगी। जिस तरह सपा ने अपनी सरकारों में किये हुए वादों को पूरा किया था। इसी के साथ अखिलेश यादव ने अनेकों तर्कों के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़े कर दिए। प्रत्याशी दीप नारायण सिंह यादव के समर्थन की अपील जनता से की। जनता ने भी अखिलेश यादव की एक-एक बात पर जोर शोर से समर्थन जताया। अखिलेश यादव ने कहा लोग मन बना चुके हैं कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी।

समाजवादी पार्टी की इस विशाल जनसभा में झांसी, बबीना, मऊरानीपुर तथा गरौठा विधानसभा के समस्त सपा प्रत्याशी उपस्थित रहे।

सरकारी योजना

No stories found.

समाधान

No stories found.

कहानी सफलता की

No stories found.

रोचक जानकारी

No stories found.
logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com