समर्पण दिवस के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि

भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के रूप में उत्साह के साथ मनाई
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई गई
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई गई
1 min read

दतिया। शुक्रवार को वार्ड नंबर 2 मे रिछरा फाटक मे समर्पण दिवस के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई गई।रिछरा फाटक में समाजसेवी एवं भाजपा नेता टेलो यादव के निवास पर भाजपा के पित्र पुरुष स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के रूप में उत्साह के साथ मनाई गई।टेलो यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को भाजपा समर्पण दिवस के रूप में मना रही है। नगर मंडल के 132 बूथ पर कार्यकर्ताओं ने राशि का भी संग्रह किया है जो पार्टी के लिए कार्यकर्ताओं का समर्पण है।

जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भान सिंह यादव, भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मंगल यादव, भाजपा युवा नेता भूरे चौधरी, हिम्मत यादव, गौरव पटेल, रिंकू दुबे,बिल्लू यादव,विशाल यादव, लला यादव,गोलू यादव, विक्रम दांगी, वतन, आनंद, शिवम्, आकाश आदि मौजूद रहे।

logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com