शराब पीने के मामले में इस राज्य की महिलाएं सबसे आगे: स्वास्थ्य मंत्रालय का सर्वे

शराब पीने के मामले में इस राज्य की महिलाएं सबसे आगे: स्वास्थ्य मंत्रालय का सर्वे
2 min read

Ashish Urmaliya | Pratinidhi Manthan

हाल ही में केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने देश में शराब के सेवन से जुड़ा एक सर्वे जारी किया है। इस सर्वे के अनुसार, देश में महिलाओं की कुल आबादी का केवल 1.2% ही शराब का सेवन करता है।

मुख्य बिंदु-

  • देश के असम राज्य की महिलाएं शराब पीने के मामले में सबसे ऊपर है, कुल आबादी की एक-चौथाई करती हैं सेवन।
  • अरुणाचल प्रदेश के पुरुष सबसे ज्यादा शराब का सेवन करते हैं, करीब 60% अरुणाचल प्रदेश के और 29.2% असम के। 
  • भारत के 40.07 प्रतिशत पुरुष करते हैं शराब का सेवन, महिलाओं का प्रतिशत केवल 1.2% है।
  • पश्चिम बंगाल में सबसे ज्‍यादा तंबाकू का सेवन होता है, तेलंगाना भी कुछ ज्‍यादा पीछे नहीं है।

हालांकि कुल आबादी से तुलना की जाए तो शराब पीने के मामले में भारतीय महिलाओं का प्रतिशत कम ही है लेकिन राज्यानुसार देखा जाए तो शराब पीने के मामले में असम की महिलाएं बाकी राज्‍यों की तुलना में काफी आगे हैं। वहां 15 से 49 साल उम्र वाली 26.3 फीसदी महिलाएं शराब पीती हैं। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय (MoHFW) के हालिया हुए एक सर्वे में यह बात सामने आई है। 2019-20 के लिए उपलब्‍ध डेटा के अनुसार, शराब पीने के मामले में असम की महिलाओं का प्रतिशत बाकी सभी राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे ज्‍यादा है। असं के बाद दुसरे स्थान पर जो राज्य आता है वह है जम्मू-कश्मीर, यहां 15 से 49 साल की उम्र के बीच की 23 प्रतिशत महिलाएं शराब का सेवन करती हैं।

देश भर के आंकड़ों को देखा जाए तो केवल 1.2% महिलाएं ही शराब का सेवन करती हैं। सर्वे में चंडीगढ़, लक्षद्वीप में शराब पीने वाली महिलाओं की संख्‍या 0 बताई गई है, जो मुझे पर्सनली तौर पर थोड़ा संदेहास्पद लग रहा है. इसके अलावा मेघालय में 8.7% महिलाएं शराब पीती हैं। बाकी सभी राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शराब पीने वाली महिलाओं की संख्‍या 10% से कम है। रिपोर्ट के अनुसार, असम में शराब पीने वाली 44.8% महिलाएं हफ्ते में एक बार शराब पीती हैं जबकि राष्‍ट्रीय स्‍तर पर यह औसत 35% है। ये तो हुई महिलाओं की बात, अब पुरुषों पर आते हैं।

पुरुषों में अरुणाचल प्रदेश आगे

सर्वे के मुताबिक, भारत में अरुणाचल प्रदेश ऐसा राज्य है जहां के पुरुष सबसे ज्‍यादा शराब पीते हैं। आंकड़ों पर आएं तो यहां के 59% पुरुषों द्वारा शराब के सेवन की बात सामने आई है। राष्‍ट्रीय स्‍तर पर 29.2% पुरुष शराब पीते हैं। असम में यह आंकड़ा 29.2% है। वहां शराब पीने वाले पुरुषों में से 51.9% हफ्ते में एक बार पीते हैं जबकि राष्‍ट्रीय स्‍तर पर यह औसत 40.7% है। कुल मिला कर देखा जाए तो असम राज्य में शराब का प्रचलन बंपर है। अब तंबाकू की बात कर लेते हैं।

तंबाकू सेवन के मामले में पश्चिम बंगाल टॉप पर

पश्चिम बंगाल में महिलाएं और पुरुष, दोनों ही राष्‍ट्रीय स्‍तर पर तंबाकू के सेवन में सबसे आगे हैं। पश्चिम बंगाल के 80.4 प्रतिशत पुरुष और 59.2 फीसदी महिलाऐं तंबाकू का सेवन करती हैं। नेशनल लेवल पर दूसरा स्थान है तेलंगाना का, तेलंगाना में 70 फीसदी पुरुष और 48.8% महिलाएं तंबाकू का इस्‍तेमाल करती हैं। अन्य राज्यों में सिर्फ पुरुषों की बात करें, तो उत्‍तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, असम और बिहार में 60% से ज्‍यादा पुरुष तंबाकू का सेवन करते हैं।

सरकारी योजना

No stories found.

समाधान

No stories found.

कहानी सफलता की

No stories found.

रोचक जानकारी

No stories found.
logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com