प्रवर्तन अभियान के तहत आज दिनाँक 30.10.2021 को डेरा गोरामछिया में दबिश

प्रवर्तन अभियान के तहत आज दिनाँक 30.10.2021 को डेरा गोरामछिया में दबिश
प्रवर्तन अभियान के तहत आज दिनाँक 30.10.2021 को डेरा गोरामछिया में दबिश
1 min read

प्रवर्तन अभियान के तहत आज दिनाँक 30.10.2021 को डेरा गोरामछिया में दबिश

शासन एवं आबकारी आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आज दिनाँक 30.10.2021 को जिलाधिकारी झाँसी, उप आबकारी आयुक्त झाँसी प्रभार झाँसी, जिला आबकारी अधिकारी झाँसी व सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन-1 झाँसी के निर्देशन में श्री शिशुपाल सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झाँसी, श्री राम अधार पाल आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-1 झाँसी, प्रशिक्षु आबकारी निरीक्षक श्री अंकुर गुप्ता व पुलिस थाना बड़ागाँव की संयुक्त टीम द्वारा दीपावली के त्यौहार के सन्निकट मदिरा की मांग बढ़ जाने के कारण अवैध शराब के निर्माण/बिक्री के दृष्टिगत डेरा गोरामछिया में दबिश दी गई। दबिश के दौरान उक्त स्थल से 160 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए थाना बड़ागाँव में आबकारी अधिनियम सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 03 अभियोग पंजीकृत कराये गए।

logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com