पर्यटन से व्यक्ति को स्फूर्ति एवं जानकारी मिलती है - श्री सिंह

पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु होम होल्डरों की बैठक सम्पन्न
पर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय
पर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय
2 min read

दतिया / दतिया में पर्यटन को बढ़ावा देने एवं होम स्टे को प्रोत्साहित करने हेतु मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड कौशल उन्नयन के संचालक श्री मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को होम स्टे होल्डरों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिले में बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए होम स्टे विकसित करने पर होम स्टे होल्डरों से चर्चा की गई।

न्यू कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित होम स्टे होल्डरों की बैठक में अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड कौशल उन्नयन से श्री प्रशांत छिरौलिया, सुश्री स्वाती परमार सहित नगर के होम स्टे होल्डर के रूप मंे सर्वश्री कालीचरण कुशवाहा, भरत मतानी, विपुल नीखरा, अखिलेश दांतरे, जय टिलवानी, नरेन्द्र कुमार मोरयानी, डॉ. मनोज के सिंह, आकाश यादव आदि उपस्थित थे।

श्री मनोज सिंह ने होम स्टे की पृष्ठभूमि की जानकारी देते हुए कहा कि होम स्टे का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों को घर जैसा माहौल देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को होम स्टे के माध्यम से रोजगार के अवसर भी बढ़ाने है। उन्होंने कहा कि पर्यटन सभी के लिए आवश्यक है। जिससे व्यक्ति को स्फूर्ति एवं क्षेत्र की जानकारी मिलती है। उन्होंने साऊथ अफ्रीका के केपटाउन का उल्लेख करते हुए कहा देश में 2007 में केरल राज्य में होम स्टे टूरिज्म शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि होम स्टे प्रमोशन के तहत् प्रदेश में 125 परिवारों को होम स्टे से जोड़ा गया है। दतिया में भी पर्यअकों की संख्या को देखते हुए 10 से 12 परिवार होम स्टे शुरू कर सकते है। उन्होंने होम स्टे स्थापना, बैड एवं ब्रेकफास्ट, फार्म स्टे, ग्राम स्टे स्थापित कर पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है। और स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार भी मिलेगा। श्री सिंह ने बताया कि होम स्टे के दौरान बिजली पानी का बिल, व्यवसायिक न होकर घरेलू बिल के रूप में लिया जायेगा। होम स्टे में अधिकतम 6 कमरों की व्यवस्था की जा सकती है। सभी प्रकार के होम स्टे का पंजीयन कराना आवश्यक होगा। यह पंजीयन तीन वर्ष तक रहेगा। होम स्टे के दौरान 40 लाख का टर्न ओवर होने तक किसी प्रकार की जीएसटी नहीं लगेगी।

अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने बताया कि होम स्टे योजना के तहत् जिले में तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में माँ पीताम्बरा पीठ मंदिर एवं अन्य दार्शनिक, ऐतिहासिक पर्यटक एवं धार्मिक स्थल होने के कारण आने वाले पर्यटको देखते हुए होम स्टे की काफी संभावनाएं है। उन्होंने बताया कि होम स्टे के माध्यम से जहां पर्यटक सैलानियों को घर जैसा वातावरण एवं खान-पान मिलेगा वहीं वह स्थानीय संस्कृति कला एवं संगीत से रूबरू हो सकेंगे। होम स्टे की दिशा में जिले में तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के होम स्टे होल्डरों एवं विभिन्न विभागों की कार्यशाला भी आयोजत की जा चुकी है। बैठक में होम स्टे होल्डरो ने अपने-अपने सुझाव देते हुए पंजीयन कराने की बात कही।पर्यटक एवं ऐतिहासिक स्थलों का किया निरीक्षण मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड कौशल उन्नयन के संचालक ने दल के सदस्यों के साथ नगर में स्थित विभिन्न पर्यटक एवं ऐतिहासिक महत्व स्थलों का भी निरीक्षण कर पर्यटकों की संभावनाओं को तलाशा जिसमें पीली कोठी असनई, जिला चिकिल्सालय में स्थित प्राचीन बावड़ी का अवलोकन किया।

सरकारी योजना

No stories found.

समाधान

No stories found.

कहानी सफलता की

No stories found.

रोचक जानकारी

No stories found.
logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com