आवारा जानवर मां विजय काली के दरबार में लगे मेले में मचा रहे हैं आतंक

कभी भी हो सकता है कोई बड़ा हादसा
आवारा जानवर मां विजय  काली के दरबार में लगे मेले में  मचा रहे हैं आतंक
आवारा जानवर मां विजय काली के दरबार में लगे मेले में मचा रहे हैं आतंक
1 min read

मां विजय काली बड़ी मातन पर लगे मेले में आवारा जानवरों का जमावड़ा देखा जा रहा है आवारा जानवर संपूर्ण मेला परिसर में विचरण कर रहे हैं जिससे मां के दरबार में आने वाले भक्तों में डर बना हुआ है यह आवारा जानवर कभी कोई बड़ा हादसा कर सकते हैं पूर्व में अभी इन जानवरों द्वारा लोगों को घायल किया जा चुका है मेले में पुलिस सुरक्षा भी है लेकिन सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों के सामने ही आवारा जानवर मेला परिसर में विचरण कर रहे हैं लेकिन कोई भी पुलिस कर्मी का इस ओर कोई ध्यान नहीं है नाही वह उन्हें भगाने की कोशिश कर रहे हैं मेला परिसर में अधिक संख्या में भक्तों की भीड़ आती है आप वीडियो और छायाचित्र के माध्यम से देख सकते हैं कि किस प्रकार पुलिस कर्मियों के सामने ही आवारा जानवर मेला परिसर में घूम रहे हैं लेकिन कोई पुलिस कर्मी उन्हें भगाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं

logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com