इस राज्य में 10 बार लग चुका है राष्ट्रपति शासन, जम्मू-कश्मीर भी पीछे

President's Rule
President's Rule

देशभर के राज्यों में अब तक कुल 124 बार राष्ट्रपति शासन लगाया जा चुका है। दो राज्य ऐसे हैं जहां जबसे ज्यादा यानी 10 बार राष्ट्रपति शासन लगाया जा चुका है। पहला उत्तर प्रदेश और दूसरा मणिपुर। यहां हम उत्तर प्रदेश की बात कर करंगे।

जनसंख्या की दृष्टि से देश का सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पहला राष्ट्रपति शासन 25 फरवरी 1968 से 26 फरवरी 1969 तक के लिए लगाया गया था। उत्तर प्रदेश का पहला राष्ट्रपति शासन एक साल दो दिन की अवधि तक के लिए लगाया गया था। जब सूबे में राष्ट्रपति शासन लगा था तब चौधरी चरण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।

इसके बाद 1 अक्टूबर, 1970 से 18 अक्टूबर, 1970 तक यानी 17 दिन के लिए यूपी में दूसरी बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। किसी भी पार्टी के बहुमत साबित ना कर पाने की वजह से विधान सभा को निलंबित कर दिया गया था। संयोग देखिए, इस बार भी सूबे के मुख्यमंत्री चौधरी चरण सिंह ही थे।

इसके बाद उत्तर प्रदेश में तीसरी बार 13 जून, 1973 से 8 नवम्बर, 1973 तक राष्ट्रपति शासन लगाया गया। उत्तर प्रदेश विधान सभा निलम्बित होने की वजह से 4 महीने 25 दिन के लिए राष्ट्रपति शासन लगाया गया था।

1952 से अब तक उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन

सरकारी योजना

No stories found.

समाधान

No stories found.

कहानी सफलता की

No stories found.

रोचक जानकारी

No stories found.
logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com