जनता किसी की जागीर नही, 2018 में हम जीते थे,2023 में फिर जीतेंगे

प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती हैं - सिंह
जनता किसी की जागीर नही, 2018 में हम जीते थे,2023 में फिर जीतेंगे
जनता किसी की जागीर नही, 2018 में हम जीते थे,2023 में फिर जीतेंगे

दतिया। सेंवढ़ा के रंग महल गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि जनता किसी की जागीर नहीं हैं, 2018 में हम जीते थे, 2023 में फिर जीतेंगे। आप कांग्रेस का झंडा थाम कर गली गली घूमिए, सत्ता हासिल करने के लिए सड़कों की धूल खानी पड़ेगी। श्री यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि 2023 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए जीवन मरण का चुनाव है, 2023 नहीं तो कभी नही।

सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती हैं। प्रदेश का किसान, युवा, महिलाएं, व्यापारी हर वर्ग भाजपा सरकार की ठग विद्या से परेशान है। खासकर युवा बेरोजगार सबसे ज्यादा सरकार द्वारा ठगा जा रहा है। भाजपा देश के लोगों को हिंदू मुस्लिम, मंदिर मस्जिद में उलझाकर मुख्य मुद्दों से ध्यान भटका रही है। जबकि

कांग्रेस मजबूती से जनता की लड़ाई लड़ रही है। जनता के दुख दर्द में चाहे जिले में बाढ़ आपदा हो या ओलावृष्टि, अतिव्रष्टि कांग्रेस कार्यकर्ता हमेशा उनके साथ रहा है। इस अवसर पर मंचासीन प्रमुख लोगों में पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, माण्डवी राजा, देवाशीष जरारिया, कौशल यादव, रामप्रकाश यादव भिंड, मान सिंह कुशवाहा जिला अध्यक्ष भिंड, जिलाध्यक्ष टीकमगढ़, डॉ रणवीर सिंह मौ, वीरसिंह यादव बीना, विकास शर्मा देवास, रामकुमार यादव शिवपुरी, पंजाब सिंह यादव, भानू ठाकुर, अन्नू पठान, जसवंत सिंह वघेल, रामू गुर्जर मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन सेंवढ़ा ब्लॉक अध्यक्ष जनवेद सिंह कुशवाहा ने आभार जयेंद्र सिंह सेंगर ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सतेंद्र यादव, एनडी प्रजापति, नरेंद्र गन्धी, राजेंद्र नोनेरिया, मनमोहन दीक्षित, बादशाह खान, कमलेश प्रजापति, रवि राजपूत, अपरवल साहनी, चंद्रभान सिंह चौहान, बहादुर सिंह पटेल, सुरेंद्र चौधरी, जमील खा, रहीस खा, रहीम मलिक, रामबाबू चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

दतिया से सेंवढ़ा तक हुआ जोरदार स्वागत-

दतिया प्रवास के दौरान सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह के मार्गदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दतिया, सेंवढ़ा, इन्दरगढ़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का जोरदार स्वागत तुलादान व शॉल श्री फल व तलवार भेंटकर किया।

दतिया में शहर अध्यक्ष दीपेंद्र पुरोहित के नेतृत्व में शहर कार्यालय पर स्वागत हुआ।

सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम

ररुआजीवन पर राकेश धाकड़, अखलेश यादव पड़री ने तुलादान किया, भलका में कुलदीप जाट के पुत्र ने तलवार भेंट कर स्वागत किया। बाबू सिंह सरपंच ने सीकरी, सोनू यादव ने दभेरा में स्वागत किया।

पेट्रोल पंप पर अनार सिंह यादव, कोक सिंह पटेल, मीनू कुशवाहा ने स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष बीके जाटव ने स्वागत किया। यहां हरि मोहन गुर्जर, कोक सिंह पटेल, संतोष दांतरे, राजेंद्र रावत, दीपक भदकारिया, छोटे खा पठान, चरणदास कैलारे, दशरथ राजपूत,खेमराज कुशवाहा, किशुन सिंह भड़ोल, सतीश कमरिया, शिवम कमरिया, अमन सिंह ठाकुर,मान सिंह ठाकुर, रामेश्वर चौबे, लोकेन्द्र रावत, रणवीर रावत उपस्थित रहे।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य एनडी धाकड़ के निवास पर स्वागत हुआ, मार्केट के पास कौशल यादव और मनीष कुशवाहा ने तुलादान किया।

थरेट ब्लॉक कार्यालय पर रामशर्मा, कमल किशोर शर्मा ने, चरोखरा पर सोवरन सिंह सरपंच और धर्मेंद्र सिंह परमार मलियापुरा ने, भगुआ पुरा में जगत सिंह धाकड़,पप्पू धाकड़, संजीव जाटव ने, बेरछा तिराहा पर जयवेन्द्र सिंह परिहार ने, नगर में उधम सिंह बाबा, मनमोहन दीक्षित, रवि राजपूत, देशराज कुशवाहा ने बस स्टैंड पर जयेंद्र सिंह सेंगर ने सर्किट हाउस के सामने अरुण कुमार अन्ने शर्मा, देवेन्द्र सिंह यादव देभई ने स्वागत किया

सरकारी योजना

No stories found.

समाधान

No stories found.

कहानी सफलता की

No stories found.

रोचक जानकारी

No stories found.
logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com