झाँसी: बाल दिवस पर चाचा नेहरू को किया याद

झाँसी: बाल दिवस पर चाचा नेहरू को किया याद
झाँसी: बाल दिवस पर चाचा नेहरू को किया याद

बाल दिवस पर चाचा नेहरू को किया याद

झाँसी I पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर अक्षय जन सेवा समिति ने मुख्य अतिथि सर्वेश पटेल के मुख्यातिथ्य में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर संस्था द्वारा कार्यालय पर बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। समिति के कार्यालय में खुले निशुल्क शिक्षा केन्द्र पर समिति ने पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस केक काटकर मनाया। अक्षय जन सेवा समिति द्वारा इस केंद्र में कई बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है।

इस मौके पर समिति की अध्यक्ष सविता पचौरी ने चाचा नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को बताया कि इस दिन को बाल दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है, क्योंकि चाचा नेहरू बच्चों से बहुत ज्यादा प्न्यार करते थे। बाल दिवस बच्चों के अधिकारों और शिक्षा के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। इस अवसर पर स्कूल में फैंसी ड्रेस, डांस, नाटक आदि जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सरकारी योजना

No stories found.

समाधान

No stories found.

कहानी सफलता की

No stories found.

रोचक जानकारी

No stories found.
logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com