सदी की 100 ताकतवर महिलाओं में 2 भारत की: TIME Magazine

सदी की 100 ताकतवर महिलाओं में 2 भारत की: TIME Magazine
2 min read

Ashish Urmaliya || Pratinidhi Manthan

 -टाइम मैगज़ीन ने डिज़ाइन कराए 89 नए कवर!

अमेरिका की प्रसिद्द TIME Magazine ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए दुनिया की सबसे पावरफुल महिलाओं की सूची जारी की है। इस सूची में पिछली एक सदी की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं का नाम दर्ज किया गया है। ख़ास बात यह है कि इस सूची में भारत की दो महिलाओं का नाम शामिल है।

वो महिलाएं हैं अमृत कौर और इंदिरा गांधी-

टाइम मैगज़ीन 1947 में अमृत कौर को और साल 1976 में इंदिरा गांधी को 'वुमेन ऑफ़ द ईयर' के सम्मान से नवाजा था। टाइम मैगज़ीन ने लिखा है, कि इंदिरा गांधी भारत की एक महान प्रशासक थीं। मैगज़ीन ने लिखा, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुत्री इंदिरा गांधी एक करिश्माई और सख्त व्यक्तित्व वाली महिला थीं। 

अमृता कौर की तारीफ-

अमृता कौर की तारीफ में टाइम मैगज़ीन ने लिखा है, कि वह ऑक्सफ़ोर्ड में पढ़ाई करके भारत लौटीं, इसके बाद महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर स्वतंत्रता आंदोलन का हिस्सा बनीं। कपूरथला के शाही परिवार में पैदा हुई अमृता, आजादी के बाद भारतीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाली पहली महिला बनीं।  उन्होंने काउंसिल फॉर चाइल्ड वेलफेयर की स्थापना भी की थी। इसके साथ ही भारत के बड़े अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों की स्थापना में भी अमृता का अहम योगदान था।

100 वुमन ऑफ़ द ईयर एक साथ-

टाइम मैगज़ीन ने खुलासा किया है, कि उसने 'वूमेन ऑफ़ द ईयर' का ऐलान करने का फैसला क्यों किया? मैगज़ीन ने लिखा है, कि मैगज़ीन ने लगातार 72 साल तक 'मैन ऑफ़ द ईयर' की सूची बनाई थी।  इसके बाद 1999 में समानता दर्शाने के लिए 1999 में इसको 'पर्सन ऑफ़ द ईयर' नाम दे दिया गया।हालांकि पर्सन ऑफ़ द ईयर का टाइटल भी आज तक ज्यादातर पुरुषों ने ही जीता है। यही देखते हुए टाइम मैगज़ीन ने 100 'वूमेन ऑफ़ द ईयर' के नामों की घोषणा करने का फैसला लिया है, ताकि उन महिलाओं को सम्मान मिल सके जिनकी अबतक अनदेखी होती रही है। इस प्रोजेक्ट के लिए मैगज़ीन ने 89 नए कवर डिज़ाइन कराए हैं।

600 से जायदा नामों में से 100 पर लगी मुहर- टाइम मैगज़ीन ने कई महीनों की प्रक्रिया के बाद 600 नामांकनों में से 100 महिलाओं का चुनाव किया है। इन 100 नामों में महारानी एलिजाबेथ, डिजाइनर कोको चैनल, राजकुमार डायना, लेखिका वर्जीनिया वुफ, चीन की फार्मास्युटिकल केमिस्ट तु यूयू, मिशेल ओबामा और यूएन की रिफ्यूजी एजेंसी की अगुआई करने वाली पहली महिला व इकलौती जापानी नागरिक सडाको ओगाता जैसी हस्तियों और प्रभावशाली महिलाओं ने इस सूची में जगह बनाई है।

logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com