आधार कार्ड से जुडी कोई समस्या है, इस नंबर पर कॉल करें!

आधार कार्ड से जुडी कोई समस्या है, इस नंबर पर कॉल करें!
2 min read

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल कर आप आधार से जुडी किसी भी जानकारी को घर बैठे हासिल कर सकते हैं व किसी भी समस्या का समाधान भी पा सकते है। हाल ही यूआईडीएआई ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

आज यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI)  द्वारा जारी होने वाला 'आधार कार्ड' देश भर के नागरिकों के लिए एक बेहद ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इस आधार में देश के किसी भी नागरिक की बॉयोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियां दर्ज होती हैं। इसके साथ ही प्रत्येक नागरिक को इस कार्ड में एक यूनिक नंबर भी उपलब्ध कराया जाता है।

हहरे लिए आधार की अहमितय का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्कूल में बच्चे के एडमिशन से लेकर तमाम सरकारी योजनाओं के लिए आपको आधार की आवश्यकता होती है। आमतौर पर देखा जाता है कि आधार को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं या फिर किसी तरह की जानकारी या समस्या के लिए मदद चाहिए होती है। ऐसी स्थिति में हर बार आधार केंद्र जाकर जानकारी पाना व समस्याओं का निराकरण कराना, वहां जाकर लाइन लगाना काफी मुश्किल भरा होता है।

उपयोगकर्ताओं की इसी तकलीफ को मद्देनज़र रखते हुए, यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर 1947 जारी किये गया है जिस पर कॉल कर आप घर बैठे जानकारी हासिल कर सकते हैं। यूआईडीएआई ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है। यूआईडीएआई के मुताबिक यूजर्स इस नंबर पर कॉल करने के बाद 12 भाषाओं में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए बस उन्हें अपनी पसंदीदा भाषा को चुनना होगा।

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के  बताए अनुसार इस नंबर पर कॉल करने के बाद आप हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम, पंजाबी, गुजराती, मराठी, उड़िया, बंगाली, असमिया और उर्दू भाषा में जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

सरकारी योजना

No stories found.

समाधान

No stories found.

कहानी सफलता की

No stories found.

रोचक जानकारी

No stories found.
logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com