वंशकार समाज की बेटी की शादी में शामिल होने ग्राम उपरांय पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह

निकिता के सिर पर हाथ रख दिया आशीर्वाद व उपहार, झांसी रेल्वे स्टेशन पर कांग्रेस नेताओं ने की अगवानी
वंशकार समाज की बेटी की शादी में शामिल होने ग्राम उपरांय पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
वंशकार समाज की बेटी की शादी में शामिल होने ग्राम उपरांय पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह

दतिया। दतिया के ग्राम उपरांय निवासी वंशकार परिवार की बेटी निकिता वंशकार पुत्री रामकुमार भरदेले के विवाह में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शामिल हुए। वह करीब डेढ़ घँटे उपरांय रूके ओर 40 मिनट निकिता के विवाह कार्यक्रम में शरीक हुए। निकिता के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद एवं उपहार दिया। परिवार के लोगों से चर्चा की।

उपरांय पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री का सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह के मार्गदर्शन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंजाब सिंह यादव के नेतृत्व में रमेश उचाड़िया पूर्व जनपद सदस्य, पूरन सिंह परमार एवं दातार सिंह बुन्देला के निवास पर शॉल श्री फल भेंटकर आत्मीय स्वागत सम्मान किया गया।स्वागत करने वालों में शिरोमणि सिंह यादव, सुगर सिंह कुशवाहा, पूरन सिंह पलेया, कप्तान सिंह ऊँचीया, गोलू कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, शिवराम वंशकार आदि शामिल है।

मालूम हो कि बीते माह दतिया में जन जागरण यात्रा के दौरान पूर्व सीएम ने ग्राम उपरांय में पूर्व जनपद सदस्य रमेश उचाड़िया के यहां रात्रि विश्राम कर सुबह रामधुन के साथ प्रभात फेरी निकाली थी। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुई थी। उसी कार्यक्रम में निकिता की मुलाकात पूर्व सीएम से हुई थी। तब उन्होंने निकिता से उसके विवाह में सम्मिलित होने की बात कही थी। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के साथ निकिता वंशकार के विवाह में विधायक घनश्याम सिंह के अलावा ग्वालियर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्वमंत्री बालेंदु शुक्ला, साहब सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, कौशल सिंह यादव, गुरुदेव शरण गुप्ता, बद्री समाधिया, अजय शुक्ला, अनमेश शुक्ला आदि साथ रहे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल से शताब्दी एक्सप्रेस से चलकर झांसी पहुंचे। यहां झांसी रेल्वे स्टेशन पर सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की अगवानी की। विधायक श्री सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह का फूल मालाओं से आत्मीय स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष बीके जाटव इन्दरगढ़, वरिष्ठ नेता कौशल सिंह यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष उषा नाहर, शहर अध्यक्ष दीपेंद्र पुरोहित, भानू ठाकुर, अन्नू पठान, राघवेंद्र यादव, नरेंद्र यादव,रामू गुर्जर, रामेश्वर चौबे, शिव कुमार पाठक, सूर्यप्रताप सिंह, सलीम कामरेड, मोहर सिंह कौरव, शिवम कमरिया, नीरज शर्मा,राकेश धाकड़,खेमराज कुशवाहा, वनमाली पाल, हरिमोहन गुर्जर, ऋषभ गुर्जर, अशरफ खान, मुईम कुरैशी, धर्मेंद्र परमार,अभिषेक तिवारी, अंकित पटेल, रामकुमार मोगिया, बीके नामदेव, सत्यम गुप्ता, बिरजू मिश्रा, शकील खान, दीपक गौतम आदि शामिल रहे।

सरकारी योजना

No stories found.

समाधान

No stories found.

कहानी सफलता की

No stories found.

रोचक जानकारी

No stories found.
logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com