

दतिया / रामजन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस पदाधिकारियो द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन खाती बाबा मंदिर गोवर्धन कॉलोनी उनाव रोड पर किया गया।
सुंदरकांड में सम्मलित जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय शुक्ला, जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप गुर्जर,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विष्णुगुर्जर,एन. एस. यू.आई जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी,किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव,जिला कांग्रेस महामंत्री रिंकू यादव, जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव,उनाव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत बघेल,युवा दांगी समाज अध्य्क्ष विक्रम दांगी, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अमन ठाकुर,रामकुमार मोंगिया,मोहन स्वरूप श्रीवास्तव,रवि रजक आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।