शुरू होने जा रही है जनगणना, कौन से सवाल पूछे जायेंगे, जान लीजिये

शुरू होने जा रही है जनगणना, कौन से सवाल पूछे जायेंगे, जान लीजिये

Ashish Urmaliya ||Pratinidhi Manthan

भारतीय जनगणना की तैयारियां शुरूहो चुकी हैं। जनगणना में नागरिकों से जो सवाल पूछे जाते हैं वो भी तैयार कर लिए गएहैं और विभिन्न जनगणना दफ्तरों (Census Offices) में भेज दिए गए हैं।

भारतमें प्रति 10 वर्ष में जनगणना की जाती है, पिछली जनगणना साल 2011 में हुई थी। अब साल2021 में होने वाली जनगणना की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। असलियत में इस जनगणना कीशुरुआत 1 मई 2020 से ही कर दी जाएगी तब जाकर 2021 तक सरकार अपना जनगणना वाला लक्ष्यप्राप्त कर पायेगी। इससे संबंधित बैठकों का दौर जारी है। सरकार ने सेंसस में पूछे जानेवाले सवालों को लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

जनगणनाएक्ट की धारा 8 की उपधारा 1 के तहत होने जा रही जनगणना के लिए सरकार ने सभी सेंसस दफ्तरोंको सवालों की लिस्ट सौंप दी है। तो आइये इन सवालों को जानते हैं, जो जनगणना अधिकारीआपके घर आकर पूछेगा। 

1. मकान नंबर

2. बिल्डिंग नंबर (म्युनिसिपलया स्थानीय अथॉरिटी नंबर)

3. आपके मकान की दीवार,छत व सीलिंग में मुख्य रूप से इस्तेमाल हुआ मटेरियल?

4. मकान का इस्तेमालकिस उद्देश्य से हो रहा है।

5. सेंसस हाउस नंबर

6. मकान की स्थिति

7. घर के मुखिया कानाम, लिंग

8. घर में रहने वालेसदस्यों की संख्या

9. घर के मुखिया अनुसूचितजाति/जनजाति या अन्य समुदाय से ताल्लुक रखते हैं या नहीं।

10. मकान का ओनरशिप स्टेटस

11. मकान में कितने कमरेहैं।

12. घर में कितने शादीशुदाजोड़े रहते हैं।

13. पीने के पानी कामुख्य स्रोत क्या है, कोई स्रोत उपलब्ध है भी या नहीं।

14. बिजली का मुख्य स्रोत

15. घर में वाशरूम वशौचालय की उपलब्धता है या नहीं।

16. है, तो किस प्रकारका शौचालय है।

17. ड्रेनेज सिस्टम

18. रसोई घर व एलपीजी/पीएनजीकनेक्शन है या नहीं।

19. एलपीजी/पीएनजी नहींहै तो कौन से ईधन का इस्तेमाल होता है।

20. रेडियो/ट्रांजिस्टर/टेलीविज़नकी उपलब्धता

21. घर पर इंटरनेट कीसुविधा उपलब्ध है या नहीं।

22. कोई लैपटॉप या कंप्यूटरहै या नहीं।

23. स्मार्टफोन/टेलीफोन/स्मार्टफोनकी उपलब्धता है या नहीं।

24. साइकल/स्कूटर/मोपेड/मोटरसाइकिल

25. जीप/वेन/कार

26. घर में मुख्य रूपसे किस अनाज का उपयोग होता है।

27. मोबाइल नंबर (जनगणनासंबंधित संपर्क करने के लिए)

तो इन सभी सवालों के जवाब तैयारकर लीजिये।

सरकारी योजना

No stories found.

समाधान

No stories found.

कहानी सफलता की

No stories found.

रोचक जानकारी

No stories found.
logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com