इन्दरगढ़ में भाजपा को लगा झटका

भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष ने साथियों सहित थामा कांग्रेस का हाथ
इन्दरगढ़ में भाजपा को लगा झटका
इन्दरगढ़ में भाजपा को लगा झटका
1 min read

दतिया। इन्दरगढ़ नगर परिषद की चल रही चुनाव प्रक्रिया के बीच इन्दरगढ़ में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां वार्ड क्रमांक 10 से कांग्रेस टिकट के प्रबल दावेदार भीकम सिंह कुशवाहा ने भाजपा में सेंध लगा कर

भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष कमल कुशवाहा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजू वघेल को कांग्रेस के पाले में खड़ा कर दिया है।गुरुवार शाम पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मीरेन्द्र सिंह जाट, भीकम सिंह कुशवाहा, मीनू कुशवाहा, मनीष कुशवाहा के साथ दतिया पहुंच कर शहर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ली।विधायक श्री सिंह ने फूल मालाएं पहनाकर कमल कुशवाहा एवं राजू वघेल तथा उनके साथियों प्रहलाद सिंह कुशवाहा आदि का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।इस अवसर पर शहर ब्लॉक अध्यक्ष दीपेंद्र पुरोहित, अलीम खान आदि उपस्थित रहे।

logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com