भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर प्रकरण दर्ज करने का दिया आवेदन

रामनवमी के चल समारोह पर पत्थरबाजी
भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर प्रकरण दर्ज करने का दिया आवेदन
भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर प्रकरण दर्ज करने का दिया आवेदन
1 min read

दतिया।भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष राहुल पुरोहित के तत्वाधान में भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आज दतिया कोतवाली पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ ज्ञापन सौंपा, कुछ दिन पूर्व रामनवमी के दिन कुछ उपद्रवियों द्वारा रामनवमी के चल समारोह पर पत्थरबाजी की जिससे सरकार ने उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा एक ट्वीट के माध्यम से लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने जैसा ट्वीट दिया और उसमें जो फोटो वायरल किया वह फोटो भी कहीं और का वायरल कर दिया इस प्रकार संविधानिक पद पर रहे पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रकार का कृत्य जो आम जनमानस में धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला प्रदर्शित हो रहा है उनके इस कृत्य के खिलाफ संपूर्ण मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा धार्मिक भावनाओं को भड़काने की धाराओं के सहित वैधानिक कार्यवाही करने हेतु आज दतिया कोतवाली पहुंचकर ज्ञापन सौंपा एवं पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ एफ आई आर की मांग की इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री अतुल भूरे चौधरी गौरव दांगी जोली शुक्ला अक्कू दुबे अंकित शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा नगर अध्यक्ष राहुल पुरोहित नगर उपाध्यक्ष रिंकू दुबे मानवेंद्र सिंह तोमर संघर्ष यादव , आकाश भागर्व आदि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com