कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीराम नन्ना भाजपा में हुए शामिल
कांग्रेस को लगा बड़ा झटका
कांग्रेस को लगा बड़ा झटका
1 min read

दतिया। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पार्टी से नाराज नेताओ का दल बदलना शुरू हो गया है। निकाय एवं पंचायत चुनाव के समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीराम नन्ना रेडा कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए है। जिससे कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंडी अध्यक्ष श्रीराम यादव उर्फ नन्ना ने परिजनों सहित थामा भाजपा का दामन। गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के समक्ष ली भाजपा की सदस्यता।

ग्राम रेड़ा में गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का श्रीराम नन्ना ने किया स्वागत। ग्रामीण क्षेत्र में दिग्गज नेता माने जाते हैं श्रीराम नन्ना। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा इसका खामियाजा। श्रीराम नन्ना के जाने से कांग्रेस पार्टी को लगा बड़ा झटका। इस दौरान गुड्डी साहू, जिला मंत्री अतुल भूरे चौधरी, गिन्नी राजा, रघुवीर कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता रहे मौजूद।

सरकारी योजना

No stories found.

समाधान

No stories found.

कहानी सफलता की

No stories found.

रोचक जानकारी

No stories found.
logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com