1 रुपए का सिक्का आपको 1.5 लाख रूपए कमा कर देगा, जानिए कैसे?

देश में बीते कुछ वर्षों से 5 रूपए से कम कीमत वाले सिक्के चलने बंद हो गए हैं, इसी के चलते इनका बनना भी बंद हो गया है। मार्केट में सिक्कों की कमी के कारण इनकी अहमियत लगातार बढ़ रही है।
1 रुपए का सिक्का आपको 1.5 लाख रूपए कमा कर देगा, जानिए कैसे?

हालांकि RBI की तरफ से 5 रूपए से कम कीमत वाले सिक्कों के विमुद्रीकरण को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। RBI ने सिक्कों को विमुद्रीकृत करने का अंतिम फैसला 30 जून, 2011 को लिया था जिसमें 25 पैसे और सभी निचले मूल्य के सिक्कों को आधिकारिक तौर पर विमुद्रीकृत कर दिया गया था। 25 पैसे से ऊपर की कीमत वाले सिक्के अभी भी वैध हैं। लेकिन फिर भी देश के कई हिस्सों में इनका चलन समाप्त हो चुका है। ऐसे में अगर आपसे कोई दुकानदार या बैंक सिक्के स्वीकारने से मना करता है तो आप उसके खिलाफ मामला दर्ज कर सकते हैं। भारतीय दंड संहिता की धारा 124A के तहत वैध सिक्कों को ना स्वीकारना राज द्रोह के सामान गहन अपराध है। खैर, ये तो मुद्दे से हट कर बात हो गई अब असल मुद्दे पर आते हैं...

आपको अंदाज़ा भी नहीं होगा कि आपके आस पास मौजूद पुरानी चीज़ें (antique piece) आपको कितना अमीर बना सकती हैं। अगर आपके घर में कोई पुराना सामान पड़ा है तो उसके बदले आपको बाजार में मुंह मांगी कीमत मिल सकती है। इसी तरह आपकी तिजोरी या वॉलेट में रखे पुराने सिक्के आपको लखपति यहां तक कि करोड़पति बना सकते हैं। दरअसल, आप ऐसे बहुत से लोगों को जानते होंगे जिन्हें पुराने सिक्के संभाल कर रखने की आदत या कह लें शौक होता है। 1 रूपए का सिक्का ऐसे लोगों की किस्मत बदल सकता है, घर बैठे लखपति बना सकता है। आइए डिटेल में जानते हैं...

डेढ़ लाख रूपए कमा सकते हैं!

अगर आपके पास महारानी विक्टोरिया (Queen Victoria) के साल 1862 के सिक्के हैं तो आप डेढ़ लाख रूपए से मात्र एक क्लिक दूर हैं। आपको ई-कॉमर्स साइट Quickr पर जाना है वहां पर ये सिक्के 1.5 लाख रुपये तक में बिक रहे हैं। बता दें, साल 1862 में बना एक रुपये का चांदी का महारानी विक्टोरिया वाला सिक्का दुर्लभ सिक्कों की श्रेणी में शामिल है। इससे आपको डेढ़ लाख रूपए तक की कमाई हो सकती है। अगर ये सिक्के आपके पास अधिक संख्या में हैं तो आपको करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता।

भारत के अलावा दुनियाभर में लोग महारानी विक्टोरिया के सिक्कों की खरीदारी करना पसंद करते हैं। धनतेरस, दीवाली, अक्षय तृतीया जैसे शुभ मुहूर्तों पर इन सिक्कों की मांग और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इस तरह के सिक्के बनने कई साल पहले बंद हो चुके हैं इसलिए इन सिक्कों की कीमत में भारी उछाल आया है।

सिक्के को बेचना कैसे है?

अगर 1 रुपये के ऐसे दुर्लभ सिक्के आपके पास भी हैं और आप उन्हें बेच कर बड़ी रकम बनाना चाहते हैं तो आपको ई-कॉमर्स वेबसाइट https://www.quikr.com/ पर जाना होगा। अंदर पहुंचने के बाद खुद को एक ऑनलाइन विक्रेता (Seller) के तौर पर रजिस्टर क। सिक्के की एक तस्वीर खीचें और उसे साइट पर अपलोड करें। भाग्यशाली रहे तो उस पोस्ट को देखते ही खरीदार आपसे सीधे संपर्क करेगा (कुछ वक्त भी लग सकता है)। बस, फिर आप पेमेंट और डिलीवरी की शर्तों के मुताबिक अपना सिक्का बेच सकते हैं। आप इस तरह के कई अन्य सामान भी जो आपको रेयर लगते हों और आपके उपयोग में ना हों, यहां से बेच सकते हैं। आप भाग्यशाली रहे तो आपको अच्छे से अच्छा खरीददार मिल जाएगा।

सरकारी योजना

No stories found.

समाधान

No stories found.

कहानी सफलता की

No stories found.

रोचक जानकारी

No stories found.
logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com