सेक्स पर्यटन के रूप में दुनियाभर में प्रचलित हैं ये जगहें, लेकिन Kiss करना अलाउड नहीं है

इन देशों का नाम आपने खूब सुना होगा। हो सकता है गए भी हों, लेकिन क्या आप जानते हैं इन देशों में जाने के बाद गलती से भी सार्वजनिक रूप से kiss नहीं कर सकते? तो आइए ऐसे देशों को जान लेते हैं...
Sex cities in the world
Sex cities in the world

पश्चिमी देशों की ऐसी संस्कृति है कि वहां लोग खुल कर कहीं भी, कभी भी अपने पार्टनर को प्यार इज़हार करते हुए kiss कर सकते हैं। उनकी तो शादी भी पब्लिकली kiss करके संपन्न होती है। इसी संस्कृति को अब दुनिया के कई देशों ने फॉलो करना शुरू कर दिया है और कुछ करने की कगार पर हैं। लेकिन दुनिया में बहुत से देश ऐसे भी हैं जहां पब्लिक प्लेस में kiss करना अपराध की श्रेणी में आता है। इन देशों में अगर कोई कपल गलती से भी पब्लिक प्लेस पर kiss करता नजर आ गया तो उसे जेल की सजा तक हो सकती है, जुर्माना लग सकता है या फिर वहीं पब्लिक द्वारा सुताई भी की जा सकती है। सबसे मज़ेदार बात तो ये है कि जो देश सेक्स पर्यटन के लिए दुनियाभर में फेमस हैं ये सार्वजानिक kiss वाली पाबंदी अधिकतर उन्हीं देशों में है। इन देशों में Public Display of Affection (अत्मीयता का खुले में प्रदर्शन) जुर्म है। हो सकता है आप भी कभी-कभार इन देशों की यात्रा पर निकल जाते हों, इसलिए आपको यहां के किसिंग कानून के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

तो आइए ऐसे ही देशों के बारे में जानते हैं तो सेक्स टूरिज्म के लिए तो दुनियाभर में फेमस हैं, लेकिन यहां पब्लिकली kiss करना अपराध है।

1. थाइलैंड (Thailand)- सेक्स टूरिज्म के मामले में सबसे ज्यादा मशहूर जो देश है वो है- थाइलैंड। थाइलैंड के बैंकॉक में बहुत सारे रेड लाइट एरिया हैं। एक ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक पूरे थाइलैंड में 3 मिलियन यानि 30 लाख से ज्यादा सेक्स वर्कर्स एक्टिव हैं. बावजूद इसके इस देश में सार्वजनिक रूप से kiss करना अपराध है। कभी यहां जाना हो, तो गलती से भी ये गलती न करें नहीं तो जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

2. इंडोनेशिया (Indonesia)-

यह देश चाइल्ड ट्रैफिकिंग जैसे जघन्य अपराध के लिए विश्वभर में फेमस है। इसके साथ ही सेक्स पर्यटन वाले देशों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। लेकिन इस देश में भी पब्लिकली kiss करने पर रोक लगी हुई है। अगर गलती से भी कोई कपल यहां kiss करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे जेल सकती है। और तो और ऐसे कपल्स पर यहां सरेआम कोड़े बरसाए जाने का भी चलन है।

3. वियतनाम (Vietnam)-

बड़ी-बड़ी हॉलीवुड की फिल्मों में इस देश को फिल्माया जाता रहा है. पुरातन संस्कृति में परिवर्तनों के बाद भी यहां सार्वजानिक रूप से Kiss करना मना है। एक बार शहर में तो चल भी जाए, लेकिन अगर शहर के बाहर किसी क़स्बे या गांव में ऐसा रोमांटिक व्यव्हार करते पकड़े गए, तो कपल की खैर नहीं।

4. दुबई (Dubai), UAE का एक शहर-

यहां भैया अलग नियम-कानून हैं। kiss करना तो दूर की बात पब्लिकली हाथ पकड़ना भी बड़ा अपराध है। गलती से कोई पकड़ लिया गया तो उस कपल को तुरंत जेल में डाल दिया जाता है। जबकि ये शहर अपनी ख़ूबसूरती, गगनचुंबी इमारतों, तकनीक, लग्ज़री के साथ-साथ सेक्स टूरिज्म के मामले में भी बहुत प्रचलित है।

5. चीन (China)-

हैं तो और भी कई देश लेकिन प्रमुख देशों की इस लिस्ट में आखिरी नाम है चीन का। चीन संस्कृति के अनुसार, पब्लिक में शारीरिक माध्यम से प्यार का इज़हार करना अपराध माना जाता है। इस तरह के कृत्यों को यहां आज भी टैबू मानते हैं।

सरकारी योजना

No stories found.

समाधान

No stories found.

कहानी सफलता की

No stories found.

रोचक जानकारी

No stories found.
logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com