वैज्ञानिकों ने तैयार किया है शरीर का कैलेंडर, दसवां महीना होता है बेहद खास 

वैज्ञानिकों ने तैयार किया है शरीर का कैलेंडर, दसवां महीना होता है बेहद खास 

वैज्ञानिकों ने तैयार किया है शरीर का कैलेंडर, दसवां महीना होता है बेहद खास        

Ashish Urmaliya | The CEO Magazine

नए वर्ष 2019 की शुरुआत पर टोरंटो यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने मौसम और भोजन के मुताबिक चलने वाले हमारे शरीर से सम्बंधित एक खास कैलेंडर तैयार किया है।  जिसमें, हर महीने हमारे शरीर द्वारा दी जाने वाली प्रतिक्रिया का वर्णन है। साथ ही, इसमें महीने वार किये जाने वाले उचित कार्य के बारे में सलाह भी दी गई है।

वैज्ञानिकों ने अपनी इस बेहद खास स्टडी में बताया है कि, कोई भी महत्वपूर्ण काम करने के लिए एक खास महीना होता है। इसके पीछे का मुख्य कारण हमारा खान-पान, क्रियाकलाप और मौसम में बदलाव। महीने अनुसार हमारे शरीर में विशिष्ट हार्मोनल बदलाव और दिमाग में रासायनिक परिवर्तन होने के चलते हमारी सोच और क्रियाकलापों में भिन्नता आती है। इस स्टडी के प्रमुख डॉ. एंड्रयू लिम के अनुसार, सूर्य की रौशनी और विटामिन डी के स्तर में बदलाव से भी हमारी शारीरिक और मानसिक प्रक्रिया पर खासा असर पड़ता है।

किस महीने में क्या होता है हमारे शरीर और दिमाग के साथ? आइये जानते हैं, वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किया गया यह खास कैलेंडर क्या कहता है-

जनवरी:- इस महीने में ठंड अपने चरम पर होती है। इसलिए हमारा दिमाग अधिक रचनात्मक हो जाता है। इसमें हमें कोई छोटा व नया संकल्प ले कर उस पर स्थिरता बरकरार रखनी चाहिए।

फरवरी:- यह महीना बचत करने के हिसाब से बेहद उपयुक्त माना गया है। बैंक व अन्य खर्चों में बदलाव करें, फायदा होने की संभावना है।

मार्च:- वसंत ऋतु का यह महीना आपकी उदासी, डिप्रेशन काफी कमी लाता है। इसमें आपको ग्रीन-टी पीनी चाहिए जिससे आपके शरीर में विटामिन-डी और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बढ़ेगी।

अप्रैल:– यह गर्मी का मौसम होता है. इसमें सूर्य की रोशनी तेज होने की वजह से ज्यादातर लोगों के दिमाग में चिंता रहती है। तनाव से भरे इस महीने में आपको कढ़ी का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए।

मई:- ये महीना आते-आते आपके शरीर को सूर्य की तेज रोशनी की आदत लग जाती है और आप ज्यादा खुश होते हैं। शाम के वक्त 15 मिनट खुद को देने से आपको पॉजिटिव एनर्जी मिलेगी।

जून:- इस महीने में व्यक्ति के शरीर में सेरोटोनिन की मात्रा बढ़ने से एकाग्रता की क्षमता में बृद्धि होती है। किसी भी वस्तु को लेकर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें, उर्जावान महसूस करेंगे।

जुलाई:– इस महीने में आपके शरीर में हार्मोन कोर्टिसोल की मात्रा कम होती है जो आपके दिमाग में तनाव पैदा कर सकती है। इसलिए दोस्तों के साथ टूर प्लान करें और अच्छा वक्त बिताएं। सामाजिक नेटवर्क बढ़ाएं।

अगस्त:- ये महीना आपके "प्रदर्शन" के दृष्टिकोण से सबसे अच्छा होता है। इसमें आपको कुछ नया सीखने की कोशिश करनी चाहिए, आप जल्द ही सीख पाएंगे।

सितंबर:- इस महीने में आप हल्की ठंड के चलते ज्यादा ऊर्जावान महसूस करते हैं। इसमें आपको अपने सारे सोचे कामों की लिस्ट बना कर, उन्हें पूरा करने में लग जाना चाहिए।

अक्टूबर:– इस महीने में ठंड बढ़ने की वजह से प्यार पाने की गहन इच्छा जाग्रत होती है। इसलिए डेटिंग पर जाएं, एक कदम आगे बढ़ाएं। इस महीने में आपको आपका प्यार मिलने की संवभावना बढ़ जाती है।

नवंबर:– इस महीने में आप अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं। इसके लिए गोल मैदान पर दौड़ लगाएं।

दिसंबर:– यह महीना जुलाई के महीने का बिलकुल उल्टा होता है। इसमें हार्मोन कोर्टिसोल की मात्रा बढ़ती है. इसे काबू में रखने की कोशिश करें। अपने करीबियों को गले लगाने से हार्मोन कोर्टिसोल कम होता है।

सरकारी योजना

No stories found.

समाधान

No stories found.

कहानी सफलता की

No stories found.

रोचक जानकारी

No stories found.
logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com