
उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित एक विशाल राज्य है। उतर प्रदेश का इतिहास लगभग 4000 वर्ष पुराना है। उत्तर प्रदेश, उत्तर में उत्तराखंड और नेपाल, दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा पूर्व में बिहार तथा दक्षिण-पूर्व में छत्तीसगढ़ और झारखण्ड से घिरा हुआ एक विशाल राज्य है। उत्तर प्रदेश राज्य का विस्तार 2,38,566 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला है। उत्तर प्रदेश का मुख्य न्यायालय प्रयागराज में स्थित है। हमीरपुर, बाँदा, झाँसी, कानपुर, नोएडा, गोरखपुर, मथुरा, मुरादाबाद, अलीगढ, सुलतानपुर, ललितपुर, सहारनपुर, प्रयागराज आदि यहाँ के मुख्य शहर है। उत्तर प्रदेश का गठन 24 जनवरी 1950 को हुआ था।
उत्तर प्रदेश हमेशा से हिन्दू धर्म का प्रमुख केंद्र रहा है। प्रयागराज के कुम्भ मेले का महत्व तो पुराणों में भी वर्णित है। त्रेता युग में प्रभु श्री राम का जन्म भी अयोध्या जिले में ही हुआ था। प्रभु श्री राम के 14 वर्ष के वनवास में भी चित्रकूट,प्रयागराज आदि का बहुत महत्व है भगवान् श्री कृष्ण का जन्म भी मथुरा में हुआ और भगवान् विष्णु के दसम अवतार का भी अवतरण उत्तर प्रदेश में ही वर्णित है। वाराणसी में अअव्यवस्थित विश्वनाथ मंदिर का सनातन धर्म में एक अलग ही महत्व रहा है।
भारत और उत्तर प्रदेश का व्यस्थित इतिहास सातवीं शताब्दी के अंत से आरम्भ होता है। जब उत्तरी भारत में 16 महाजनपद अपनी अपनी श्रेष्ठता की दौड़ में शामिल थे तब उनमे से 7 महाजनपद उत्तर प्रदेश की सीमा के अंतर्गत थे। वाराणसी के पास स्थित सारनाथ में बुध ने अपना पहला उपदेश दिया था और तब एक ऐसे धर्म की नीव रखी गयी थी जो न केवल भारत में ही बल्कि जापान और चीन जैसे दूर-दूर तक देशों में भी फ़ैल गया। ऐसा कहा जाता है कि बुध को परिनिर्वाण भी कुशीनगर में प्राप्त हुआ था ।
उत्तर प्रदेश में कुल 18 संभाग तथा 75 जिले हैं। उत्तर प्रदेश में कुल 332तहसीलें हैं। यहाँ के स्थित विश्वविद्यालयों की संख्या 55 है । उत्तर प्रदेश का विधान मंडल द्विसदनात्मक है। विधानसभा के सदस्यों की संख्या 404 है तथा विधान परिषद के सदस्यों की संख्या 100 है। उत्तर प्रदेश का उच्य न्यायलय प्रयागराज में स्थित है तथा इसका खंड पीठ लखनऊ में है। उत्तर प्रदेश की मुख्य भाषा हिंदी तथा दूसरी भाषा उर्दू मानी जाती है। उत्तर प्रदेश का राजकीय पेड़ अशोक और राजकीय पुष्प पलाश है। यहाँ का राजकीय पक्षी सारस या क्रौंच है। उत्तर प्रदेश का राजकीय चिन्ह मछली और तीर कमान है।
उत्तर प्रदेश का भूगोलीय तत्व:
भूमि-
उत्तर प्रदेश को दो भौगोलिक क्षेत्रो, गंगा के मध्यवर्ती मैदान और दक्षिणी उच्चभूमि में बाँटा गया है। प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का 90 % हिस्सा गंगा नदी के मैदान में है। यह मैदान अधिकांशतः गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों से लाये गए जालोढ़ अवसादों से बने हैं। इस मैदान में कोई उतार चढ़ाव नही है यह मैदान बहुत ही उपजाऊ है।
नदियाँ-
गंगा, यमुना, केन, बेतबा, चम्बल, घाघरा, गोमती, सोन आदि उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियाँ है। उत्तर प्रदेश में अलग-अलग में बहने वाली इन नदियों के उद्गम स्थान भी अलग-अलग हैं।
नहर-
नहरों के विस्तारीकरण में उत्तर प्रदेश का पहला स्थान है। प्रदेश के कुल सिंचित भूमि का 30 % भाग नहरों के द्वारा सींचा जाता है। यहाँ की नहरें भारत की सबसे पुरानी नदियों में से एक है।
मृदा-
प्रदेश के क्षेत्रफल का दो-तिहाई भाग गंगा की धीमी गति से बहने वाली जालोढ़ मिटटी की गहरी परत से ढका हुआ है। यह जालोढ़ मिटटी कहीं रेतीली तो कहीं चिकनी दोमट मिटटी है। प्रदेश के दक्षिणी भाग में मिटटी कहीं लाल कहीं पीली और कहीं काली भी है। राज्य के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में मिटटी कहीं उर्वर दोमट और कहन कंकरीली है जिससे कुछ क्षेत्रो में घने जंगल भी पाए जाते है।
जलवायु-
उत्तर प्रदेश की जलवायु मानसूनी है राज्य में 90% वर्षा दक्षिण-पश्चिम मानसून से होती है। जिससे पूर्वी हिस्सों की फसल,संपत्ति, और जन जीवन को नुकसान पहुँचता है।
वनस्पति और प्राणी जीवन-
राज्य में वन मुख्यतः दक्षिणी उच्चभूमि पर है जो अधिकतर झाड़ीदार होते हैं। विविध स्थलाकृति के कारण यहाँ का जीवन समृद्ध है। शेर, तेंदुआ, हाथी, जंगली सूअर ,घड़ियाल, मोर, कठफोड़वा, नीलकंठ और बटेर आदि यहाँ पाए जाते है। गैंडे और कुछ प्रजातियाँ विलुप्त हो चुकी हें। इन जीवों के संरक्षण के लिए सरकार ने दुग्धा अभ्यारण और चन्द्रप्रभा वन्य जीव अभ्यारण स्थापित किये गए हैं।
उत्तर प्रदेश से जुड़े कुछ महतवपूर्ण तथ्य-
उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था- कृषि, पशुपालन, उद्योग, सामाजिक संस्थान, यातायात।
उत्तर प्रदेश की न्याय और शाशन व्यस्था- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, उत्तर प्रदेश उच्च न्यायलय, विधान सभा।
उत्तर प्रदेश का भूगोल- उत्तर प्रदेश के झीलों की सूची, उत्तर प्रदेश की नदियाँ, उत्तर प्रदेश के जिले।
उत्तर प्रदेश का इतिहास- उत्तर प्रदेश का प्रारंभिक इतिहास, उत्तर प्रदेश में मुग़ल शासन, ब्रिटिश शासन।
उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था- विश्वविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध लोग- जवाहरलाल नेहरु, लालबहादुर शास्त्री, राजेंद्र प्रसाद, अमिताभ बच्चन, हरिवंश राय बच्चन, आदि।