आसानी से कमा लेंगे 1 लाख का महीना, शुरू करें ये व्यापार 

आसानी से कमा लेंगे 1 लाख का महीना, शुरू करें ये व्यापार
आसानी से कमा लेंगे 1 लाख का महीना, शुरू करें ये व्यापार

आसानी से कमा लेंगे 1 लाख का महीना, शुरू करें ये व्यापार 

Ashish Urmaliya | The CEO Magazine

व्यापार कोई भी हो, शुरुआत हमेशा छोटे स्तर से ही होती है और फिर धीरे-धीरे करके वह बड़ा बनता जाता है। अगर आप भी कोई नया बिज़नेस शुरू करने की सोच रहे हैं, लेकिन कोई उचित विचार नहीं आ रहा है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे बिजनेस के बारे में जिससे आप महीने के लाखों रूपए कमा सकते हैं।

दरअसल, यह व्यवसाय कृषि के क्षेत्र से जुड़ा है और अगर आप ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं तो इसको शुरू करने में बहुत आसानी होगी। यह व्यवसाय है 'मुर्गी पालन' का। मुर्गी पालन के इस व्यवसाय से आप महीने के 'लाख' रूपए कमा सकते हैं। इस कारोबार को शुरू करने के लिए कम से कम 5 से 7 लाख रुपये की ज़रुरत होती है। अगर आप बिलकुल छोटी शुरुआत, यानी 1500 मुर्गियों के साथ लेयर फार्मिंग शुरू करते हैं तो आपको 50 हजार से 1 लाख रुपये तक प्रति महीना की आमदनी बड़ी आसानी होगी।

कितनी हो सकती है लागत?

1- मुर्गी पालन के बिज़नेस की शरुआत करने के लिए सबसे पहले आपको सुगम जगह, पिंजड़े और इक्विपमेंट की ज़रुरत होगी। जिसके लिए आपको तकरीबन 4 से 5 लाख रूपए खर्च करने पड़ सकते। आप जितनी भी मुर्गियों का टारगेट रखते हैं उससे 10 प्रतिशत ज्यादा चूज़े खरीदें। क्योंकि असमय बीमारी के चलते कुछ मुर्गियां मर जाती।

2- अगर आप एक लेयर पैरेंट बर्थ खरीदते हैं तो उसके लिए आपको लगभग 30 से 35 हज़ार रूपए की कीमत चुकानी होगी। इसलिए मुर्गियां खरीदने के लिए आपको 50 हजार रुपये तक का शुरूआती बजट रखना चाहिए।

3- मुर्गी पालन के बिज़नेस में मुर्गियों के खान-पान और मेडिकेशन पर भी अच्छा खासा खर्च करना होता । ऐसा ना करने पर आपको काफी नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। आमतौर पर मुर्गियां 20 हफ्ते बाद ही अंडे देना शुरू करती हैं। इन 20 हफ़्तों में आपको इनके खान-पान पर तकरीबन 1.5  लाख रूपए खर्च करने होंगे। साल भर अंडे देने वाली इन मुर्गियों पर सालाना खर्च करीब 4 लाख रूपए का होता है।

आपको बता दें, एक मुर्गी एक साल में करीब 300 अंडे देती है। ऐसे में देखा जाये तो 1500 मुर्गियां सालभर में लगभग 4,50,000 अंडे देती हैं। 50,000 अंडे की क्षति निकालने के बाद अगर आप 4 लाख अंडे भी बेचते हैं, तो प्रति अंडा 3.5 रुपये की दर के हिसाब से साल भर में आपको 14 लाख रूपए का रिटर्न मिलेगा।

ज्ञात हो, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक देश है, भारत का अंडा दुनिया के कौने-कौने तक भेजा जाता। देश के हज़ारों लोग इस व्यापार के चलते अपनी किस्मत चमका रहे हैं। अगर आप भी यह व्यापार शुरू करने के इक्षुक हैं तो जल्दी करें। लेकिन हां, इस कारोबार में हाथ डालने से पहले इसकी फॉर्मल ट्रेनिंग ज़रूर लें।

सरकारी योजना

No stories found.

समाधान

No stories found.

कहानी सफलता की

No stories found.

रोचक जानकारी

No stories found.
logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com