भारत की ये कंपनी देती है, सबसे ज्यादा नौकरियां

भारत की ये कंपनी देती है, सबसे ज्यादा नौकरियां
2 min read

AshishUrmaliya || Pratinidhi Manthan

देश की अर्थव्यवस्था सुस्त पड़ी है। इसके चलते देश की बहुत सी कंपनियां अपने कर्मचारियों की छटनी कर रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं? भारत में एक ऐसी कंपनी भी है, जो लगातार हो रहे स्लो डाउन के वाबजूद भी लोगों को नौकरियां दे रही है। इतना मान लीजिये, इस कंपनी में आज भी कर्मचारियों की कमी है। अगर आप सोच रहे हैं, कि यह कंपनी मुकेश अंबानी की होगी, तो आप बिलकुल गलत हैं। दरअसल, इस कंपनी का नाम है क्वेस कॉर्प (Quess Corp)।

मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं, आपमे से 90 फीसदी लोगों ने इस कंपनी का नाम पहली बार सुना होगा। लेकिन आपने अमेज़न कंपनी का नाम तो जरूर सुना होगा, जब कभी आप अमेज़न से कुछ शॉपिंग करते हैं और वो सामान आपके घर तक जो डिलीवरी एग्जीक्यूटिव लेकर आता है। वह डिलीवरी एक्सेक्यूटिव क्वेस कॉर्प (Quess Corp) का एम्प्लॉई है। दरअसल, देश की बड़ी-बड़ी कंपनियां क्वेस कॉर्प के एम्प्लाइज आउटसोर्स करती हैं। फ्रेश आंकड़ों के मुताबिक, बेंगलुरु स्थापित इस कंपनी में 3.85 लाख एंप्लॉइज हैं। यह कंपनी देश के साथ विदेशों तक को अपनी सेवाएं उपलब्ध कराती है। इस कंपनी के कर्मचारियों की संख्या भारत की किसी भी बड़ी कंपनी के कर्मचारियों से ज्यादा है।

इसी के साथ, आइये देश की सबसे ज्यादा नौकरियां देने वाली कंपनियों को जानते हैं।

पब्लिक सेक्टर (सरकार के अधीन)-

भारतीय सेना – 13-14 लाख कर्मचारी

भारतीय रेलवे – 13 लाख कर्मचारी

पोस्टल डिपार्टमेंट – 4.2 लाख कर्मचारी

प्राइवेट सेक्टर कंपनियां –

क्वेस कॉर्प- 3.8 लाख कर्मचारी

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS)- 3.56लाख कर्मचारी (भारत में)+90 हजार कर्मचारी देश से बाहर

इंफोसिस – 2. 4 लाख कर्मचारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज- 1.94 लाख कर्मचारी

जानकारी के मुताबिक, साल 2016 से ले कर अब तक क्वेस कॉर्प सालाना 38 फीसदी की दर से वृद्धि करती आ रही है। क्वेस कॉर्प के ग्रुप CEO सूरज मोराजे के मुताबिक, उनके पास अमेजन, रिलायंस, बजाज फाइनेंस, सैमसंग, वोडाफोन इंडिया से लेकर दुनियाभर के 2000 से अधिक क्लाइंट्स हैं। 5000 से अधिक कर्मचारी तो विदेशों में काम कर रहे हैं।

logo
Pratinidhi Manthan
www.pratinidhimanthan.com