खेल

वनडे क्रिकेट में सबसे पहला दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर नहीं हैं।

Lubna

Ashish Urmaliya ||Pratinidhi Manthan

आपकोलग रहा होगा, कि ये क्या बात हुई। वन डे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ीतो सचिन तेंदुलकर ही हैं। जी नहीं, यह बिलकुल भी सच बात नहीं है। सचिन ने आज से करीब9 साल पहले यानी 2010 में दोहरा शतक जड़ा था लेकिन वन डे क्रिकेट के इतिहास में दोहराशतक आज से 22 साल पहले ही जड़ा जा चुका था। और यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर'बेलिंडा क्लार्क' ने किया था।

– आज से ठीक 22 साल पहले यानी 16 दिसंबर 1997 के दिन ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर बेलिंडा क्लार्क ने विश्व वन डे क्रिकेट इतिहास का पहला दोहरा शतक जड़ा था। सीमित ओवर वाले मैच में 200 के पार जाने वाली वह महिला व पुरुष क्रिकेट दोनों में पहली खिलाडी हैं।

– गौर करने वाली बात यह है, कि यह कारनामा उन्होंने भारत में ही किया था। उस वक्त भारत द्वारा महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया था तब बेलिंदा ने डेनमार्क के खिलाफ 229 रन की नाबाद पारी खेली थी। वह मैच ऑस्ट्रेलिया ने 363 रनों के भारी अंतराल से जीता था।

– बेलिंडा क्लार्क महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर भी हैं। कुल 118 वनडे में उनके 4844 रन भी हैं।

– एक दिवसीय और टेस्ट क्रिकेट दोनों में बल्लेबाजी करते हुए उनका औसत 45 से ऊपर ही रहा। इतना ही नहीं उनकी अगुआई में ऑस्ट्रेलिया टीम ने 2 बार वर्ल्डकप भी जीता।

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।

अनुशासन, मार्गदर्शन और निरंतरता: तितिक्षा पब्लिक स्कूल के स्कूल टॉपर्स की सफलता का सूत्र

UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रीलिम्स से इंटरव्यू तक संपूर्ण सहयोग का सशक्त मॉडल बनी ‘अस्मिता’ पहल

“दि नर्मदा स्टोरी” में सशक्त पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे अभिनेता शरद सिंह