TECH/Science

आपके चेहरे की सिर्फ एक खासियत आपको 92 लाख रूपए दिला सकती है!

Lubna

Ashish Urmaliya ||Pratinidhi Manthan

ब्रिटेन की प्रचलित टेक कंपनीजियोमीक (Geomiq) आपके चेहरे का एग्रीमेंट करेगी और रकम अदा करेगी।

टेककंपनी जियोमीक को एक ऐसे चेहरे की तलाश है, जिसे वह अपने रोबोट को दे सके। दरअसल, कंपनीको ऐसे चेहरे की तलाश है जो उसके द्वारा बनाये गए रोबोट के चेहरे पर उपयुक्त बैठे औरउस चेहरे के लिए कंपनी 92 लाख रुपए तक अदा करने को तैयार है। चेहरे के लिए कंपनी कीएक शर्त है- कंपनी को एक दयालू और दोस्ताना सा दिखने वाला चेहरा चाहिए। इसके लिए कंपनीउस इंसान के चेहरे का एग्रीमेंट कराएगी और फिर रकम अदा करेगी।

जियोमीक ने बताया कि, "हम एक रोबोट तैयार कर रहे हैं, जिसपर अगले साल तक काम पूरा हो जायेगा। हमने इस रोबोट का नाम 'वर्चुअल फ्रेंड' रखने का विचार किया है। अभी इसके चेहरे के लिए तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए कुछ चेहरों का टेस्ट भी किया जा चुका है।" कंपनी ने बताया, कि उन्होंने अभी तक जिन चेहरों को चुना है उन्हें निजी रूप में पैसा दिया गया है। 

कंपनीने यह भी माना है कि यह एक अलग ही तरह की डिमांड है, किसी भी इंसान के लिए अपने चेहरेका लाइसेंस एग्रीमेंट करवाना एक बड़ा फैसला हो सकता है। आपको बता दें, अगर आपको लग रहाहो कि कंपनी आपके चेहरे के साथ कोई छेड़छाड़ करेगी, तो ऐसा कुछ नहीं है। कंपनी बस हूबहूआपके जैसा चेहरा रोबोट को दे देगी। मतलब इस दुनिया में आपकी शक्ल के दो लोग हो जायेंगेएक आप और दूसरा रोबोट। यह किसी आम रोबोट की तरह नहीं होगा, इसका नाम, आइडेंटिटी अलगहोगी और वह बिल्कुल इंसान की तरह ही दिखाई देगा। जब किसी चेहरे का एग्रीमेंट करायाजाता है, तो उसके चेहरे को एक रोबोट के तौर पर तैयार किया जाता है।

साइंसएंड टेक्नोलॉजी की दुनिया की प्रतिष्ठित कंपनी जियोमीक इस प्रोजेक्ट पर पिछले 5 सालसे काम कर रही है। इस प्रोजेक्ट जो बहुत ही सीक्रेट तरीके से प्लान किया गया है ताकिइससे जुड़ी कोई भी जानकारी बाहर न जा सके। कंपनी ने बताया, कि इस रोबोट के लिए जो भीचेहरा चुना जायेगा उनका पूरा विवरण भी रोबोट के भीतर इनस्टॉल किया जायेगा।

मेक माय ट्रिप ने बेंगलुरु में लॉन्च किया अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर, ट्रैवल प्लानिंग को मिला नया आयाम

महाशिवरात्रि: इतिहास, विज्ञान और आत्म-रूपांतरण का महापर्व — एक विस्तृत शोध

विजय डेयरी ने SGCCI फ़ूड एंड बेवरेज एग्ज़िबिशन 2026 में प्योरिटी और इनोवेशन दिखाया; B2B और B2C से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला

हरियाणा की सबसे सुपरहिट फैमली कॉमेडी सीरीज “विदेशी बहु” का दूसरा सीजन STAGE App पर हुआ रिलीज

सिद्धांत मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत करता है, गुजराती सिनेमा में मातृत्व की खुशबू, “मलुमाड़ी”।