व्हाट्सएप पर डिलीट किए गए मैसेज को पढ़ना चाहते हैं, तो ये ट्रिक अपनाएं
व्हाट्सएप पर डिलीट किए गए मैसेज को पढ़ना चाहते हैं, तो ये ट्रिक अपनाएं 
TECH/Science

व्हाट्सएप पर डिलीट किए गए मैसेज को पढ़ना चाहते हैं, तो ये ट्रिक अपनाएं

Lubna

AshishUrmaliya || Pratinidhi Manthan

व्हाट्सएप मैसेंजर लगातार अपने यूजर्स के लिए अपडेट उपलब्धकराता रहता है, जो काफीफायदेमंद साबित होते हैं। ऐसे ही व्हाट्सएप ने एक फीचर ऐड किया था जिसमें आप कुछसमय तक खुद के द्वारा किये गए मैसेजेस को डिलीट सकते हैं। लेकिन हैकर्स ने इसका भीतोड़ निकाल लिया है। दरअसल, एक ऐसा एप लांच हुआ है। जो आपको किसी के द्वारा डिलीट किये हुए मैसेजेस कोदिखाने में आपकी मदद करता है। इसकी मदद से आप जान पाएंगे आपको भेजा गया मैसेज क्याथा।

ऐप का नाम है- WhatsRemoved+

कैसे-क्या करता है, आइए जानते हैं…

इस एप को गूगल प्ले स्टोर पर लिस्ट किया गया है, जिसका डेवलपर नेम  Development Colors है। प्ले स्टोर पर इस एप को 5 में से 4.3 रेटिंग दी गई है।साथ ही 79,638 लोग इसे रेट कर चुके हैं। अब तक इसके 5 मिलियन यानी 50 लाख सेज्यादा डाउनलोड्स भी हो चुके हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल-

– गूगल प्ले स्टोर पर जाकर WhatsRemoved+ एप को डाउनलोड करें।फिर ओपन करें।

– यहां आपको प्राइवेसी और डाटा संबंधित जानकारी दी जाएगी।पालिसी पसंद नहीं आती,तो CloseApplication पर टैप कर दें। आगे बढ़ना चाहते हैं, तो

  Accept पर टैप कर सकते हैं। इसके बाद एक औरपॉप-अप दिखाई देगा आप इसे Yes या No कर दें।

– Yes पर क्लिक करेंगे, तो नोटिफिकेशन एक्सेस का पेज ओपन हो जाएगा, जहां आपको WhatsRemoved+ ऐप को नोटिफिकेशन एक्सेस देना होगा।

– एक और पॉप-अप आएगा, Allow कर दें।

– वापस एप पर आएं, यहां आपको फोन के एप्स सेलेक्ट करने को कहा जायेगा। वैसे तो आप इसमें से कोईभी ऐप सेलेक्ट कर सकते हैं। लेकिन हम यहां

  व्हाट्सएप की बातकर रहे हैं।

– व्हाट्सएप पर टिक कर Next पर क्लिक करें।

– इसके बाद आपको एक और नया पेज दिखाई देगा, जिसमें 'सेव फाइल' और 'डू नॉट सेव फाइल' का विकल्प दिखेगा, आपको Save Files सेलेक्ट करना है।  

– जब भी कोई व्हाट्सएप पर भेजा मैसेज आपके पढ़ने से पहलेडिलीट करेगा, आप उन मैसेजेसको यहां पर पढ़ पाएंगे।

हालांकि यह एप एक दिन तक की ही डिटेल्स दे सकता है।  

-आपको दो विकल्प मिलते हैं, एक Detcted का होता है, दूसरा WhatsApp का। Detected विकल्प में आपकोडिलीटेड मैसेजेस की नोटिफिकेशन मिल जाएगी। 

यहां हम किसी भी एप का प्रचार नहीं कर रहे हैं, विभिन्न एप्स की तरहइस एप पर भी कुछ परमिशन मांगी जाती है। आपको पसंद आये तो आगे बढ़ें नहीं तोअनइंस्टाल कर दें।

भावना AI में प्रौद्योगिकी: भावनाओं को समझना और प्रतिक्रिया देना

अंतरिक्ष पर्यटन में प्रौद्योगिकी: कमर्शियल अंतरिक्ष यात्रा

व्यक्तिगत कैंसर थेरेपी में प्रौद्योगिकी: सटीक ऑन्कोलॉजी

क्वांटम कंप्यूटिंग में प्रौद्योगिकी: क्वांटम सर्वोच्चता की ओर

ड्रग डिस्कवरी में एआई की भूमिका: फार्मास्यूटिकल्स में प्रौद्योगिकी समाधान