टोक्यो पैरालिंपिक 2020: जेवलिन थ्रो में देवेंद्र झाझरिया ने सिल्वर और सुंदर गुर्जर ने ब्रॉन्ज जीता, भारत के खाते में अब तक 7 मेडल 
Sports

टोक्यो पैरालिंपिक 2020: जेवलिन थ्रो में देवेंद्र झाझरिया ने सिल्वर और सुंदर गुर्जर ने ब्रॉन्ज जीता, भारत के खाते में अब तक 7 मेडल

टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में देवेंद्र झजरिया ने 64.35 मीटर के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत जबकि सुंदर सिंह गुर्जर ने 64.01 मीटर लंबे थ्रो के साथ रजत पदक हासिल कर लिया है। इन दोनों को श्रीलंकाई ने 67.79 मीटर थ्रो के साथ पीछे छोड़ते हुए गोल्ड पर कब्ज़ा कर लिया है।

Ashish Urmaliya

ओलंपिक गेम्स में नीरज चोपड़ा के गोल्ड के बाद, पैरालिंपिक में भी भाला फेंकने वाले एथलीट्स की बादशाहत बरकरार है। भारत के देवेंद्र झजारिया और सुंदर सिंह गुर्जर ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक हासिल किया है।

आज का सवेरा भारत के लिए कुछ ऐसा रहा...

भारत के लिए पहले निशानेबाजी में स्वर्ण, फिर डिस्कस थ्रो में रजत और अब भाला फेंक में दो पदक। भारत की पदक तालिका 'सात पदक' हो गई है। भारत ने आज सुबह 4 पदक जीते हैं जो 2016 में रियो पैरालंपिक खेलों में उनके पूरे रिकॉर्ड से अधिक है।

नीचे आप भारत के दोनों पदक विजेताओं को श्रीलंका के स्वर्ण पदक जीतने वाले दिनेश प्रियन के साथ जश्न मनाते हुए देख सकते हैं। इस प्रकार, यह एक अखिल एशियाई फाइनल था जिसमें श्रीलंका ने स्वर्ण और भारत ने रजत और कांस्य जीता।

झजरिया ने 64.35 मीटर के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत जबकि सुंदर सिंह गुर्जर ने 64.01 मीटर लंबे थ्रो के साथ रजत पदक हासिल किया। इन दोनों को श्रीलंकाई एथलीट ने 67.79 मीटर थ्रो के साथ पीछे छोड़ दिया और गोल्ड पर कब्ज़ा कर लिया।

नीचे दिखाई गई CricketMAN2 की ट्विटर पोस्ट के ज़रिए आप सभी विजेता खिलाडियों और प्राप्त किए मेडल्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

भारत ने पिछले 24 घंटों में सात पदक जीते हैं! भारतीय एथलीटों के लिए यह एक बेहतरीन दिन है। इन सभी खलाड़ियों ने देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। कई दिग्गजों के साथ पूरा देश इन खिलाडियों को लगातार बधाइयां प्रेषित कर रहा है।

G7 Summit 2026: ट्रंप से मुलाकात, बड़े ट्रेड डील्स और ग्लोबल साउथ की आवाज़... एवि‍यां में भारत ने क्या हासिल किया?

आर्या महाराज — मौलिक शिव-शक्ति भजन “श्री ॐ जपो”, स्पंदन का पहला स्वर — शिव और शक्ति का आह्वान

मूवी के टीज़र के साथ रिलीज़ होगा राज सिध का बहुप्रतीक्षित गाना “आधा पागल”, फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया