जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव के मार्गदर्शन में 7 विकेट खोकर 213 रन बनाते हुए फाइनल मुकाबले को 3 विकेट से जीत लिया 
Sports

जिला पंचायत ने नगरीय निकाय को 3 विकेट से हराकर जीता फाइनल मुकाबला

शनिवार को जिला स्तरीय अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जिला पंचायत और नगरीय निकाय के बीच खेला गया।

Vaibhav Khare

शनिवार को जिला स्तरीय अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जिला पंचायत और नगरीय निकाय के बीच खेला गया।जिसमें नगरीय निकाय ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवर में 211 रन बनाकर जिला पंचायत के सामने बड़ा स्कोर रखा। जबाबी पारी खेलने उतरी पंचायत विभाग की टीम ने जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव के मार्गदर्शन में 7 विकेट खोकर 213 रन बनाते हुए फाइनल मुकाबले को 3 विकेट से जीत लिया। मैच में मौजूद अतिथियों ने विजेता टीम जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव को विभागीय विजेता ट्राफी एवं 11000 रूपये की राशि प्रदान की। वहीं रनर अप रहीं नगरीय निकाय की टीम को 5100 रूपये एवं रनर ट्राफी प्रदान की गई। फायनल मैच का मेन आफ द मैच जिला पंचायत के सतेन्द्र को दिया गया पँचायत विभाग की ओर से विश्वामित्र शर्मा ने 46 रनों की बेहतरीन पारी खेली। समापन में मुख्य अतिथि कलेक्टर संजय कुमार एवं एसपी अमन सिंह राठौड़ ने अध्यक्षता की।एसडीएम ऋषि कुमार सिंघई व जनपद सीईओ गिरिराज दुबे भी रहे मौजूद।

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप