टोक्यो ओलंपिक में भारत का एक और पदक पक्का, लवलीना बोरगोहेन ने जीता बॉक्सिंग वेल्टरवेट मैच 
Sports

टोक्यो ओलंपिक में भारत का एक और पदक पक्का, लवलीना बोरगोहेन ने जीता बॉक्सिंग वेल्टरवेट मैच

जीत का साथ लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) ने टोक्यो 2020 में महिला मुक्केबाजी वेल्टरवेट वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है और इसी जीत के चलते भारत का एक और कांस्य पदक भी सुनिश्चित हो गया, आगे के दो मैच जीतकर लवलीना देश के लिए गोल्ड भी ला सकती हैं।

Ashish Urmaliya

भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने टोक्यो 2020 में महिला मुक्केबाजी वेल्टरवेट वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीन की चेन निएन-चिन (Chen Nien-Chin) को हरा दिया है।

इस जीत के साथ ही लवलीना ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। फिलहाल भारत का कम से कम एक कांस्य पदक जीतना और सुनिश्चित हो गया है। सेमीफाइनल में लवलीना का सामना मौजूदा विश्व चैंपियन बुसेनाज़ सुरमेनेली से होगा।

असम की 23 वर्षीय लवलीना ने क्वार्टर फाइनल मैच में पूर्व विश्व चैंपियन को 4-1 से हराया है।

मैच के दौरान हमारी बोरगोहेन ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया, पहले दौर में 30-27 से जीत हासिल की और दूसरे दौर में सर्वसम्मति से जीत हासिल की। तीसरे दौर में, लवलीना ने स्प्लिट डिसिशन से जीत हासिल की।

अंत में, भारतीय मुक्केबाज को स्प्लिट डिसिशन से विजयी घोषित किया गया और उन्होंने सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

फाइनल में पहुंचने के लिए लवलीना का सामना तुर्की की शीर्ष वरीय मुक्केबाज बुसेनाज सुरमेनेली से होगा। मौजूदा विश्व चैंपियन के खिलाफ यह मैच भारतीय समयानुसार बुधवार 4 अगस्त को सुबह 11 बजे से खेला जाएगा।

लवलीना; विजेंदर सिंह और मैरी कॉम के बाद ओलंपिक में देश के लिए मुक्केबाजी पदक हासिल करने वाली तीसरी भारतीय मुक्केबाज हैं।

G7 Summit 2026: ट्रंप से मुलाकात, बड़े ट्रेड डील्स और ग्लोबल साउथ की आवाज़... एवि‍यां में भारत ने क्या हासिल किया?

आर्या महाराज — मौलिक शिव-शक्ति भजन “श्री ॐ जपो”, स्पंदन का पहला स्वर — शिव और शक्ति का आह्वान

मूवी के टीज़र के साथ रिलीज़ होगा राज सिध का बहुप्रतीक्षित गाना “आधा पागल”, फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया