शराब अलाउड है लेकिन कंडोम नहीं बांटे जाएंगे: Tokyo Olympics 2021 
Sports

शराब अलाउड है लेकिन कंडोम नहीं बांटे जाएंगे: Tokyo Olympics 2021

टोक्यो ओलिंपिक खेलों के आयोजकों ने यह फैसला कर लिया है कि आयोजन स्थलों पर कितने दर्शकों को अनुमति दी जाएगी। आयोजकों द्वारा जारी बयान के मुताबिक आयोजन स्थलों पर ज्यादा से ज्यादा 10,000 लोगों को एंटर करने की अनुमति दी जाएगी। इसके साथ ही...

Ashish Urmaliya

Olympics 2021

टोक्यो ओलिंपिक 2021 की आयोजन समिति ने हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों के लिए, क्या करें और क्या न करें की सूची तैयार की है। इस सूची में ओलिंपिक गेम्स की परंपरा को तोडा गया है। आयोजन समिति ने प्रतिभागियों (खिलाडियों) को कंडोम बांटने से साफ़ इनकार कर दिया है। इससे पहले के ओलिंपिक खेलों के आयोजनों के दौरान हर बार खिलाडियों को कंडोम बांटने की परंपरा सी बन गई थी। टोक्यो से भी लगातार ख़बरें आ रही थीं कि आयोजकों ने खिलाडियों को 150,000 से ज्यादा कंडोम बांटने का मन बनाया है लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं होगा। हालांकि, एथलीटों को अपने कमरे में शराब लाने, रखने व पीने की अनुमति दी गई है। आयोजकों का कहना है कि कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए एथलीट्स की सुरक्षा के लिए ये फैसले लिए गए हैं।

ओलिंपिक खेलों में कंडोम बांटने की परंपरा बहुत पुरानी है!

कंडोम बांटने वाली प्रक्रिया की शुरुआत साल 1988 में की गई थी। सियोल ओलंपिक 1988 में प्रतिभागियों को पहली बार एक्वायर्ड इम्युनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम (AIDS) के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कंडोम वितरित किए गए थे। तब से यह प्रक्रिया प्रचलन में आ गई। हालांकि, जापानी समाचार एजेंसी क्योडो की एक रिपोर्ट टोक्यो ओलंपिक समिति का कहना है कि पूरे इवेंट के दौरान तो कंडोम वितरित नहीं किए जाएंगे लेकिन उनकी वापसी के वक्त इस परंपरा को निभाया जाएगा।

इसके साथ ही समिति ने फैसला लिया है कि अगले महीने ओलिंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह के में शामिल होने के लिए 20,000 दर्शकों को अनुमति दी जाएगी। बाकी के टूर्नामेंट्स में मात्र 10 हज़ार दर्शक ही स्टेडियम में एंट्री प्राप्त कर पाएंगे। 24 अगस्त से शुरू होने वाले पैरालिंपिक पर भी यही नीति लागू हो सकती है।

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'