संसाधन

लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स के बारे में जानिए ! JK टायर कंपनी का नाम क्यों हुआ दर्ज?

Manthan

लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स के बारे में जानिए ! JK टायर कंपनी का नाम क्यों हुआ दर्ज?

Ashish Urmaliya | The CEO Magazine

गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के बाद दुनिया के बड़े रिकॉर्ड मेन्टेन करने वाली यह दूसरी सबसे प्रचलित पुस्तक है। जिसका सालाना प्रकाशन तीन भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी और मलयालम में होता है.

जेके टायर कंपनी ने देश का सबसे बड़ा ऑफरोड टायर (VEM 045) बनाया है। इस कारनामे के लिए कंपनी का नाम लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। 12 फीट की लम्बाई वाले इस टायर का वजन 3.4 टन है। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कितना बड़ा होगा। बता दें, यह टायर 2014 में लांच किया गया था, लेकिन लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में इसका नाम पूरी एक पंचवर्षी योजना के बाद 2019 में शामिल किया गया है। इस टायर को खासतौर पर देश के सबसे बड़े रिगि डंप ट्रक के लिए बनाया गया है जिसकी क्षमता 240 टन वजन ढोने की है। रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज होने के बाद जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड मार्केटिंग डायरेक्टर विक्रम मल्होत्रा ने कहा कि, "लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में हमारा नाम शामिल किया जाना हमारी कड़ी मेहनत का फल है, यह एक बड़ी उपलब्धि है।"

लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स के जनक :

लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स भारत से प्रकाशित होने वाली एक वार्षिक संदर्भ पुस्तिका है, जो मानव व प्रकृति द्वारा बनाये गए विश्व रिकार्डों का दस्तावेजीकरण करती है। मूल रूप से इसकी शुरुआत 1990 में पारले बिसलेरी कंपनी के संस्थापक श्री रमेश चौहान द्वारा की गई थी। उसके बाद 1993 में लिम्का कंपनी को US की कंपनी कोका कोला ने खरीद लिया। तब से लेकर आज तक इस वार्षिक संदर्भ पुस्तक का प्रकाशन कोका कोला के संरक्षण में ही हो रहा है। वर्तमान में इसके मुख्य संपादक विजय घोष हैं।

इन क्षेत्रों में दिया जाता है जोर:

इस रिकॉर्ड पुस्तिका में, शिक्षा, साहित्य, चिकित्सा विज्ञान, कृषि, व्यवसाय, खेल, प्रकृति, साहसिक, रेडियो और सिनेमा जैसे कई अन्य क्षेत्रों में लोगों द्वारा बनाये गए विश्व रिकॉर्डों को शामिल किया जाता है। हर एक भारतीय चाहे वह देश में रह रहा हो या विदेश में, खुद के द्वारा बनाये गए अनोखे रिकॉर्ड को इस पुस्तक में दर्ज कराने के लिए अपनी एंट्री करा सकता है। अगर आपके द्वारा बनाया गया रिकॉर्ड लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स की नियमावली पर खरा उतरता है, तो आपको यह सम्मान जरूर दिया जायेगा।

लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में शामिल किये गए लोग शोहरत की बुलंदियों को छूते हैं। अगर आपके अंदर भी कोई अनोखी क्षमता है तो https://www.coca-colaindia.com/stories/set-a-record लिंक पर जाकर अपना रिकॉर्ड सबमिट करें।

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप