शासन द्वारा प्राप्त नवीन दिशा निर्देशों के क्रम में पूर्व में जारी समस्त आदेशों को निरस्त करते हुए नवीन दिशा निर्देश जारी 
संसाधन

शासन द्वारा प्राप्त नवीन दिशा निर्देशों के क्रम में पूर्व में जारी समस्त आदेशों को निरस्त करते हुए नवीन दिशा निर्देश जारी

जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

Vaibhav Khare

शासन द्वारा प्राप्त नवीन दिशा निर्देशों के क्रम में पूर्व में जारी समस्त आदेशों को निरस्त करते हुए नवीन दिशा निर्देश जारी

जिले में कोराना वायरस संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु एंवं जनसामान्य के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्ड़ाधिकारी श्री संजय कुमार ने दण्ड़ प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए म.प्र. शासन द्वारा प्राप्त नवीन दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला स्तरीय क्राईसिस मैनेजमेंट समिति के निर्णय उपरांत पूर्व में जारी समस्त आदेशों को निरस्त करते हुए नवीन दिशा निर्देशों के तहत् सम्पूर्ण दतिया जिले के लिए आगामी आदेश पर्यन्त तक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। जिला दण्ड़ाधिकारी द्वारा जारी आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा (51-60) एवं भारतीय दण्ड़ संहिता की धारा 188 तथा अन्य उपयुक्त कानूनी प्रावधानों के तहत् वैधानिक एवं दांड़िक कार्यवाही की जायेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होकर आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

जिला दण्ड़ाधिकारी श्री संजय कुमार द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया है कि सभी शासकीय सेवकों को कोविड-19 के टीके के डोज आवश्यक रूप से लगवा लिए जाए। समस्त स्कूल कॉलेज, हॉस्टलों में कार्यरत, प्राचार्य, शिक्षक, संचालक, स्टॉफ तथा अध्ययनरत 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं को भी जिन्हें टीके नहीं लगे है उन्हें भी दोनो टीके लगवाना सुनिश्चित करें। समस्त मार्केट प्लेस एवं मॉल के दुकानदारों तथा मेले में लगी दुकानों के दुकानदारों को भी दोनो टीके लगवाना मार्केट एसोएिशन, मॉल प्रबंधन, मेला आयोजक सुनिश्चित करें।

जिले में स्थित समस्त सिनेमा हॉल, मल्टी प्लेक्स एवं थियेटर में कार्यरत स्टॉफ को भी दोनो टीके आवश्यक रूप से लगवाना होगा। कोविड उपयुक्त व्यवहार जैसे मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेसिंग आदि का पालन भी सुनिश्चित कराया जाए।

आंगनबाड़ी पोषाहार की 15 वर्षीय निविदा पर उठे सवाल, स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच की मांग

MICA और IGNCA ने सांस्कृतिक विरासत एवं रणनीतिक संचार के सेतु निर्माण के लिए मिलाया हाथ

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स का वितरण

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।