प्रभारियों के साथ मिलकर एक एक वूथ पर पार्टी को मजबूती प्रदान करें कार्यकर्ता- रक्षा संतराम सरोनिया, विधायक 
Politics

प्रभारियों के साथ मिलकर एक एक वूथ पर पार्टी को मजबूती प्रदान करें कार्यकर्ता- रक्षा संतराम सरोनिया, विधायक

Vaibhav Khare

प्रभारियों के साथ मिलकर एक एक वूथ पर पार्टी को मजबूती प्रदान करें कार्यकर्ता- रक्षा संतराम सरोनिया, विधायक

दतिया। भांडेर विधानसभा क्षेत्र के भांडेर मंडल में भाजपा कार्यालय पर रविवार को कामकाजी बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक में भांडेर विधायक श्रीमती रक्षा संतराम सरोनिया विशेष रूप से शामिल हुई। बैठक के प्रभारी पूर्व विधायक डॉ आशाराम अहिरवार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के आयोजन का मुख्य उद्देश्य मंडल से पार्टी के विस्तारक का चयन होना है एवं आगामी चुनाव को लेकर बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना रहा।

बैठक को संबोधित कर विधायक श्रीमती रक्षा संतराम सरोनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता को अपने अपने बूथ पर जाकर पेज प्रभारियों से मिलकर पार्टी को मजबूती प्रदान करे। आगामी चुनाव में हम सभी को मिलकर फिर से भांडेर क्षेत्र से भाजपा का परिचम लहराना है।

बैठक में मंडल अध्यक्ष धीरज पाराशर, जिला उपाध्यक्ष हीरू सिद्दकी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा , राजेन्द्र यादव, बल्ले रावत,बीटू शर्मा , हरीओम त्रिपाठी, भोला राम गोलानी, विशुन सिंह , मैथली वर्मा, गोलू दुबे, राकेश अठसेला, राजजन यादव, पूरण सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वेलनेस ऐप Insight Timer भारत में लॉन्च हुआ।

MMCF अवॉर्ड्स: सेवा, साहस और विरासत को सम्मानित करने की ऐतिहासिक परंपरा

जगतगुरु सतीशाचार्य के दर्शन पाकर भाव-विभोर हुए मोहन भागवत, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए विनिर्माण और अनुसंधान विस्तार हेतु ABB का भारत में लगभग 75 मिलियन डॉलर का निवेश

मोरेपेन को ₹825 करोड़ का वैश्विक सौदा प्राप्त हुआ, उच्च-विकास CDMO सेगमेंट में विस्तार